रायपुर। छत्तीसगढ़ के जंगल सफारी से बाघिन बिजली को विशेष इलाज के लिए गुजरात के वन्तारा भेजा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बाघिन के गर्भाशय में संक्रमण पाया गया है, जिसका इलाज जंगल सफारी में संभव नहीं था।
बिजली हाल ही में तीन शावकों को जन्म दे चुकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रमण की वजह से उसकी स्वास्थ्य स्थिति पर गंभीर असर पड़ सकता है, इसलिए बेहतर उपचार के लिए उसे वन्तारा भेजा जा रहा है।
जंगल सफारी प्रशासन ने कहा कि बाघिन के सुरक्षित परिवहन और इलाज के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। वन्यजीव प्रेमियों और विशेषज्ञों की निगरानी में बिजली का इलाज सुनिश्चित किया जाएगा।


