Close Menu
SN India NewsSN India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा: उचित मूल्य दुकान संचालक पर उठे सवाल, हितग्राहियों का राशन हो रहा लोप हितग्राहियों से राशन वितरण से पहले ही एडवांस में अंगूठा (बायोमेट्रिक सत्यापन

    2025-09-26

    पाली शराब भट्ठी के पास संचालित अहाता सेंटर से पसरी भारी गंदगी….! वन, आबकारी, नगर प्रशासन सब है मौन, डिस्पोजल और पानी पाउच को खा रही है गाय

    2025-09-26

    BREAKING : रायपुर स्टील फैक्ट्री हादसा…दबने से 6 कर्मचारियों की मौत:6 वर्कर्स घायल, इनमें 2 की हालत नाजुक,

    2025-09-26
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 27
    SN India NewsSN India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Breaking News

      🚨 कोरबा: जटगा बस स्टैंड पर मेडिकल स्टोर की आड़ में झोला छाप डॉक्टर का खेल, स्वास्थ्य विभाग मौन

      2025-09-06

      🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ — कटघोरा पुलिस का चेकिंग अभियान

      2025-08-31

      🚨 कोरबा बायपास रोड पर अवैध कब्जा! नगर निगम की ज़मीन पर कबाड़ी संचालक कर रहा धंधा, कार्रवाई की मांग तेज

      2025-08-22

      🎉 वरिष्ठ पत्रकार सरोज रात्रे को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

      2025-08-22

      अमित भाई की आवाज़: कोरबा की जनता के हक और सम्मान की लड़ाई

      2025-08-21
    • Chhattisgarh
      Featured

      कोरबा: उचित मूल्य दुकान संचालक पर उठे सवाल, हितग्राहियों का राशन हो रहा लोप हितग्राहियों से राशन वितरण से पहले ही एडवांस में अंगूठा (बायोमेट्रिक सत्यापन

      By Yogesh Saluja2025-09-2649
      Recent

      कोरबा: उचित मूल्य दुकान संचालक पर उठे सवाल, हितग्राहियों का राशन हो रहा लोप हितग्राहियों से राशन वितरण से पहले ही एडवांस में अंगूठा (बायोमेट्रिक सत्यापन

      2025-09-26

      पाली शराब भट्ठी के पास संचालित अहाता सेंटर से पसरी भारी गंदगी….! वन, आबकारी, नगर प्रशासन सब है मौन, डिस्पोजल और पानी पाउच को खा रही है गाय

      2025-09-26

      BREAKING : रायपुर स्टील फैक्ट्री हादसा…दबने से 6 कर्मचारियों की मौत:6 वर्कर्स घायल, इनमें 2 की हालत नाजुक,

      2025-09-26
    • Desh – Videsh

      PM मोदी और पुतिन के बीच फोन कॉल… NATO चीफ के दावे को भारत ने ठुकराया

      2025-09-26

      रूकबहरी प्राथमिक शाला में अव्यवस्था उजागर, तालाब जैसी स्थिति से परेशान बच्चे और शिक्षक

      2025-09-26

      नवरात्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देंगे छात्रवृत्ति का उपहार, 3.95 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

      2025-09-24

      सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ को कर्नाटक हाईकोर्ट से झटका, टेकडाउन ऑर्डर चुनौती खारिज

      2025-09-24

      रूस का बयान: न्यू स्टार्ट संधि का पालन एक साल और करेंगे, खत्म होने पर वैश्विक स्थिरता को खतरा

      2025-09-22
    • Entertainment

      ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का प्रीमियर, इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों ने किया शिरकत

      2025-09-18

      कभी केदारनाथ तो कभी गुरुद्वारे, भाजपा नेता संग खूब सैर कर रहीं सारा अली खान, प्यार में होने के पढ़े जा रहे कसीदे

      2025-07-29

      अनुपमा पहुंचीं उज्जैन, महाकाल के दर्शन कर नंदी के कान में कही दिल की बात

      2025-07-28

      सिंगर के घर में अचानक लगी मौतों की झड़ी, 2 साल में 3 लोगों ने कहा अलविदा, तीन दिन बाद ही बेटे की मौत ने हिला दी थी जिंदगी

      2025-07-27

      एकता कपूर का ALTT ऐप से नहीं कोई लेना-देना, सरकार के बैन लगाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘4 साल पहले ही…’

      2025-07-26
    • Korba

      पत्रकारिता पर प्रहार, झूठे आरोपों के घेरे में पत्रकार – चौथे स्तंभ की साख बचाने उठी आवाज

      2025-09-26

      कबाड़ी मुकेश कुमार साहू उर्फ़ बरबट्टी को न्यायालय से मिला 02 माह का कारावास का एवं 3 लाख 50 हजार रूपये जमा करने का दंड

      2025-09-24

      छत्तीसगढ़ में अब 2200 वर्गफीट (5 डिसमिल) से कम कृषि भूमि की रजिस्ट्री पर रोक

      2025-09-24

      शराब घोटाला : जेल में बंद पूर्व सी.एम. बघेल के बेटे चैतन्य की अग्रिम जमानत याचिका ख़ारिज

      2025-09-24

      पर्यटन स्थल सतरेंगा से लौट रहे पर्यटकों ने रोड पार करते किंग कोबरा को गाड़ी से दबने से बचाया, कोरबा वन मण्डल के मार्गदर्शन में जितेंद्र सारथी ने किया गया सफल रेस्क्यु

      2025-09-24
    • Politics

      CG – बोधघाट परियोजना और नदी जोड़ो योजना पर पीएम मोदी से मिले सीएम साय, विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

      2025-06-07

      दिल्ली दौरे पर सीएम साय, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

      2025-06-06

      योजनाएं लोगों तक पहुंच रही हैं या नहीं– खुद जा रहे हैं देखने”: CM साय

      2025-05-06

      सुशासन तिहार 2025 : बेमेतरा जिले के सहसपुर में उतरा सीएम साय का हेलीकॉप्टर, बरगद पेड़ के नीचे लगाई चौपाल, दी ये सौगातें

      2025-05-06

      बस्तर फोर्स पर कांग्रेस के आरोपों को सीएम साय ने बताया राजनीति प्रेरित

      2025-05-04
    • Sports

      Australia A vs India A: दूसरे दिन भारत ए की पहली पारी 194 रन पर ढेर, ऑस्ट्रेलिया ए ने किया शुरुआत में ही दबाव

      2025-09-24

      रिकॉर्ड जीत के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीत की ओर

      2025-09-19

      चेतेश्वर पुजारा ने सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया, बोले- हर अच्छी चीज का अंत होता है

      2025-08-24

      ICC रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज की बादशाहत खत्म, इंग्लिश खिलाड़ी का नंबर-1 के सिंहासन पर कब्जा

      2025-07-29

      FIDE Women Chess World Cup: दिव्या देशमुख ने जीता खिताब, कोनेरू हम्पी को दी शिकस्त

      2025-07-28
    SN India NewsSN India News
    Home»Desh - Videsh»अंटार्कटिका में बर्फ की मोटी चादर के नीचे क्या दबा है, जानना नहीं चाहेंगे आप
    Desh - Videsh

    अंटार्कटिका में बर्फ की मोटी चादर के नीचे क्या दबा है, जानना नहीं चाहेंगे आप

    Yogesh SalujaBy Yogesh Saluja2025-05-15No Comments1 Views
    Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    सिडनी: क्या आपने कभी सोचा है कि बर्फ की मोटी चादर के नीचे का अंटार्कटिका कैसा दिखता है? नीचे ऊबड़-खाबड़ पहाड़, घाटियां और मैदान छिपे हुए हैं। ट्रांसअंटार्कटिक पर्वत जैसे विशाल पहाड़ बर्फ की चादर के ऊपर दिखाई देते हैं, जबकि पूर्वी अंटार्कटिका के बीचों बीच स्थित प्राचीन गम्बुर्त्सेव सबग्लेशियल पर्वत पूरी तरह से बर्फ के नीचे दबे हुए हैं। गम्बुर्त्सेव पर्वत आकार और फैलाव के मामले में यूरोपीय आल्प्स के समान हैं। हालांकि, हम उन्हें नहीं देख सकते, क्योंकि ऊंची अल्पाइन चोटियां और गहरी हिमनदी घाटियां बर्फ की कई किलोमीटर मोटी परत के नीचे दबी हुई हैं।

    गम्बुर्त्सेव पर्वत कैसे अस्तित्व में आया? 

    आमतौर पर कोई पर्वत शृंखला उन जगहों पर उभरती है, जहां दो टेक्टॉनिक प्लेट आपस में टकराती हैं। लेकिन पूर्वी अंटार्कटिका तो लाखों वर्षों से टेक्टॉनिक रूप से स्थिर है। ‘अर्थ एंड प्लेनेटरी साइंस लेटर्स’ पत्रिका में प्रकाशित नए अध्ययन से पता चलता है कि बर्फ की मोटी चादर के नीचे दबी यह विशाल पर्वत शृंखला 50 करोड़ साल से भी अधिक समय पहले अस्तित्व में आई थी, जब टेक्टॉनिक प्लेट की टक्कर से वृहत महाद्वीप (सुपरकॉन्टिनेंट) गोंडवाना तैयार हुआ था। अध्ययन से इस बारे में नई जानकारी हासिल होती है कि अलग-अलग भूगर्भिक काल में पहाड़ और महाद्वीप कैसे विकसित हुए। इससे यह भी समझने में मदद मिलती है कि अंटार्कटिका का आंतरिक हिस्सा करोड़ों वर्षों से उल्लेखनीय रूप से स्थिर क्यों रहा है।

    सोवियत दल ने अस्तित्व से उठाया पर्दा 

    गम्बुर्त्सेव पर्वत शृंखला पूर्वी अंटार्कटिका में बर्फ की चादर के सबसे ऊंचे बिंदु के नीचे दबी हुई है। सबसे पहले 1958 में एक सोवियत दल ने भूकंपीय तकनीकों की मदद से इसके अस्तित्व से पर्दा उठाया था। चूंकि, यह पर्वत शृंखला पूरी तरह से बर्फ से ढकी हुई है, इसलिए यह पृथ्वी की उन टेक्टोनिक विशेषताओं में से एक है, जिनके बारे में ज्यादा समझ नहीं हासिल की जा सकी है। वैज्ञानिकों के लिए यह बहुत ही रहस्यमयी प्रवृत्ति की है।

    मिल रहे हैं सवालों के जवाब

    एक प्राचीन, स्थिर महाद्वीप के हृदय में इतनी विशाल पर्वत शृंखला आखिर कैसे तैयार हुई और इसका अस्तित्व अभी तक कैसे बरकरार है? तो इसका जवाब यह है कि ज्यादातर प्रमुख पर्वत शृंखलाएं टेक्टॉनिक टकराव वाली जगहों को चिह्नित करती हैं। मिसाल के तौर पर हिमालय अभी भी बढ़ रहा है, क्योंकि भारतीय और यूरेशियन प्लेट लगातार एक-दूसरे की तरफ बढ़ रही हैं। लगभग पांच करोड़ साल पहले शुरू हुई इस प्रक्रिया के कारण हिमालय की ऊंचाई में हर साल कुछ मिलीमीटर की वृद्धि दर्ज की जाती है। प्लेट टेक्टॉनिक मॉडल बताते हैं कि पूर्वी अंटार्कटिका की मौजूदा भूपर्पटी 70 करोड़ साल से भी अधिक समय पहले, कम से कम दो बड़े महाद्वीप के करीब आने से तैयार हुई थी। ये महाद्वीप एक विशाल महासागरीय बेसिन से बंटे हुए थे। इन विशाल भूखंडों के टकराव से गोंडवाना का जन्म हुआ, जो एक ऐसा वृहत महाद्वीप था, जिसमें मौजूदा अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और अंटार्कटिका शामिल थे। नया अध्ययन इस विचार का समर्थन करता है कि गम्बुर्त्सेव पर्वत इन प्राचीन महाद्वीपों के बीच हुए टकराव के दौरान अस्तित्व में आए थे। इस टकराव ने पहाड़ों के नीचे गर्म, आंशिक रूप से पिघली हुई चट्टान के प्रवाह को गति दी। पर्वत निर्माण के दौरान भूपर्पटी धीरे-धीरे मोटी, गर्म और अस्थिर हो गई तथा अपने ही भार के कारण टूटने लगी। सतह के नीचे गर्म चट्टानें गुरुत्वाकर्षण प्रसार के तहत समानांतर दिशा में बहने लगीं, ठीक उसी तरह जैसे ट्यूब से टूथपेस्ट निकलता है। इससे पहाड़ आंशिक रूप से ढह गए, जबकि एक मोटी पर्पटी “जड़” बची रही, जो पृथ्वी के आवरण में समाई हुई है।

    ‘टाइम कैप्सूल’ से हो रहा समय का आकलन

     इस नाटकीय उभार और विध्वंस की अवधि का आकलन करने के लिए 25 करोड़ साल से भी अधिक समय पहले प्राचीन पर्वतों से बहने वाली नदियों के किनारे इकट्ठा होने वाले बलुआ पत्थरों में पाए जाने वाले सूक्ष्म ‘जिरकोन’ कणों का विश्लेषण किया गया। ये बलुआ पत्थर सैकड़ों किलोमीटर दूर बर्फ की मोटी परत से ढकी प्रिंस चार्ल्स पर्वतमाला से हासिल किए गए थे। ‘जिरकोन’ को अक्सर ‘टाइम कैप्सूल’ कहा जाता है, क्योंकि उनकी क्रिस्टल संरचना में बेहद कम मात्रा में यूरेनियम पाया जाता है। यूरेनियम में ज्ञात दर पर क्षय होता है, जिसके कारण वैज्ञानिक बहुत सटीकता से उनकी उम्र का निर्धारण कर पाते हैं। इन ‘जिरकोन’ कणों में पहाड़ों के निर्माण की अवधि दर्ज है।

    खुल रहे हैं बर्फ के नीचे दबे रहस्य

    गम्बुर्त्सेव पर्वत शृंखला लगभग 65 करोड़ साल पहले बननी शुरू हुई, करीब 58 करोड़ साल पहले उसने हिमालय जितनी ऊंचाई हासिल की और लगभग 50 करोड़ साल पहले भूपर्पटी पिघलने और चट्टानों के बहने की गवाह बनी। महाद्वीपीय टकरावों से निर्मित ज्यादातर पर्वत शृंखलाएं लगातार क्षरण के कारण अंतत: नष्ट हो जाती हैं। हालांकि, ये बाद में होने वाली टेक्टॉनिक घटनाओं के कारण फिर से आकार ले सकती हैं। चूंकि, गम्बुर्त्सेव सबग्लेशियल पर्वत बर्फ की मोटी चादर के नीचे दबे हुए हैं, इसलिए ये पृथ्वी पर सबसे अच्छी तरह से संरक्षित प्राचीन पर्वत शृंखलाओं में से एक हैं। अंटार्कटिका भूवैज्ञानिक अजूबों से भरा एक विशाल महाद्वीप है और इसकी बर्फ के नीचे दबे रहस्यों का खुलासा अभी शुरू ही हुआ है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Yogesh Saluja
    Yogesh Saluja

    Related Posts

    PM मोदी और पुतिन के बीच फोन कॉल… NATO चीफ के दावे को भारत ने ठुकराया

    2025-09-26

    रूकबहरी प्राथमिक शाला में अव्यवस्था उजागर, तालाब जैसी स्थिति से परेशान बच्चे और शिक्षक

    2025-09-26

    नवरात्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देंगे छात्रवृत्ति का उपहार, 3.95 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

    2025-09-24
    Top Posts

    पाली कोरबा,,, पाली से दीपका जाने वाली रेनपुर, थाना दीपका पर विरक बस सर्विस ने बाइक सवार को चपेट मे लिया दोनों बाइक सवार घायल जिसे राहगीरों की मदद से 112, को डायल कर तत्काल सरकारी अ स्पताल भेजा गया

    2025-07-051,058

    कोरबा: राजपूत क्षत्रिय समाज की बेटी ‘लव जिहाद’ की शिकार, हिंदू संगठनों में आक्रोश!

    2025-05-17824

    पाली कोरबा ब्रेकिंग बारिश का कहर वर्षा की तबाही पाली डूमर कछार में हाहाकार

    2025-07-06637

    कोरबा जटगा चौकी प्रभारी की बड़ी कार्यवाही बलात्कार के आरोपी को जेल दाखिल किया गया थाना कटघोरा जिला कोरबा छः ग आरोपी ने नाबालिक लड़की को बनाया हवस का शिकार

    2025-07-11425
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    कोरबा: उचित मूल्य दुकान संचालक पर उठे सवाल, हितग्राहियों का राशन हो रहा लोप हितग्राहियों से राशन वितरण से पहले ही एडवांस में अंगूठा (बायोमेट्रिक सत्यापन

    By Yogesh Saluja2025-09-2649

    कोरबा। जिले के करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम तरदा स्थित शासकीय प्रणाली के तहत उचित मूल्य…

    पाली शराब भट्ठी के पास संचालित अहाता सेंटर से पसरी भारी गंदगी….! वन, आबकारी, नगर प्रशासन सब है मौन, डिस्पोजल और पानी पाउच को खा रही है गाय

    2025-09-26

    BREAKING : रायपुर स्टील फैक्ट्री हादसा…दबने से 6 कर्मचारियों की मौत:6 वर्कर्स घायल, इनमें 2 की हालत नाजुक,

    2025-09-26

    PM मोदी और पुतिन के बीच फोन कॉल… NATO चीफ के दावे को भारत ने ठुकराया

    2025-09-26
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email : 
    yogeshmarketing429@gmail.com

    Address : 
    SECL Road, Mudapar, Korba, Chhattisgarh 495677

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Rounded Image

    Yogesh Saluja
    Chief Editor

    Mobile : 8602246033

    Most Popular

    पाली कोरबा,,, पाली से दीपका जाने वाली रेनपुर, थाना दीपका पर विरक बस सर्विस ने बाइक सवार को चपेट मे लिया दोनों बाइक सवार घायल जिसे राहगीरों की मदद से 112, को डायल कर तत्काल सरकारी अ स्पताल भेजा गया

    2025-07-051,058

    कोरबा: राजपूत क्षत्रिय समाज की बेटी ‘लव जिहाद’ की शिकार, हिंदू संगठनों में आक्रोश!

    2025-05-17824

    पाली कोरबा ब्रेकिंग बारिश का कहर वर्षा की तबाही पाली डूमर कछार में हाहाकार

    2025-07-06637
    © 2025 SN India News. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.