Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
कोरबा। गणेश उत्सव के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कोरबा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिलेभर में लगातार सघन पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गणेश उत्सव को देखते हुए पुलिस टीमों द्वारा प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, संवेदनशील क्षेत्रों, गणेश पंडालों एवं आयोजन स्थलों के आसपास लगातार निगरानी रखी जा रही है। आने-जाने वाले वाहनों और व्यक्तियों की जांच की जा रही है तथा संदिग्ध गतिविधियों…
जांजगीर-पामगढ़। कुटरा गांव में अवैध शराब कारोबारियों से आबकारी विभाग का कर्मचारी बनकर हर माह मोटी रकम वसूले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। जानकारी के अनुसार, कुछ लोग स्वयं को आबकारी विभाग का स्टाफ बताकर गांव में अवैध शराब बेचने वालों के यहां पहुंचते हैं और कार्रवाई का भय दिखाकर नियमित रूप से रकम की मांग करते हैं। आरोप है कि संबंधित लोगों द्वारा प्रत्येक माह मोटी रकम वसूलने का दबाव बनाया जाता है। इससे अवैध शराब कारोबार से जुड़े…
कंपनी के प्रतिनिधियों ने लिखित रूप से इसे डुप्लीकेट उत्पाद बताया है। इसके बाद विभाग ने चायपत्ती को नियमानुसार जब्त कर उसका सैंपल जांच के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की है। वहीं दुकान से सर्फ एक्सेल की करीब 12 से 13 बोरियां और इनो के 4 से 5 पैकेट भी जब्त किए गए हैं। विभाग के मुताबिक सर्फ एक्सेल और इनो को कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा जब्त किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि नकली और असली उत्पाद को सिर्फ देखकर पहचानना आसान नहीं होता। ऐसे मामलों में कंपनी के प्रतिनिधियों की तकनीकी मदद भी ली जाती है।
बिलासपुर। शहर में जबरिया चंदा वसूली को लेकर व्यापारियों का आक्रोश अब सड़कों पर उतरने की तैयारी में है। चंदा वसूली के नाम पर कथित दबाव, धमकी और मारपीट की घटनाओं के विरोध में व्यापारियों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है। 23 सितंबर को सुबह से दोपहर तक शहर के व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर जबरिया चंदाखोरी का विरोध करेंगे। कैट के राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा और छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नवदीप सिंह अरोरा ने इसकी घोषणा की। बिलासपुर प्रेस क्लब में शनिवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए व्यापारिक संगठनों के…
🏍️ शहरी क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों ने किया व्यापक बाइक पेट्रोलिंग एवं पंडालों का निरीक्षण आगामी गणेशोत्सव, गणपति विसर्जन एवं विश्वकर्मा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने तथा शहर में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा शहरी क्षेत्र में व्यापक बाइक पेट्रोलिंग की गई।बाइक पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा सिविल लाइन थाना, मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र, कोतवाली थाना एवं सीएसईबी थाना क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों को कवर किया गया। इस दौरान क्षेत्र में स्थापित गणेश पंडालों का निरीक्षण करते हुए…
कोरबा । अमरैयापारा बस्ती के नवधा गली में मुख्य मार्ग पर हुए अवैध अतिक्रमण को लेकर बस्ती वासियों में आक्रोश है। सड़क कब्जा कर पक्के मकान बनाने को लेकर आधा रास्ता बंद है, जिससे लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। स्कूल में पढ़ाई कर रहे बच्चों का स्कूली वैन तथा बस्ती वासियों का निजी कार और मोटरसाइकिलों को आने-जाने में भारी दिक्कत हो रही है। बता दें कि पूर्व में भी तथाकथित आरोपी मोहन निवासी–अमरैय्यापारा, कोरबा के द्वारा बस्ती के मुख्य मार्ग की जमीन को अतिक्रमण की गई है। हर 5–10 वर्षों में एक दो हाथ लगातार सड़क की…
कोरबा जिले में फ्लाई ऐश के उपयोग, परिवहन और निपटान को लेकर प्रशासन ने अब निगरानी और कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जारी फ्लाई ऐश अधिसूचना 31 दिसंबर 2021 के प्रावधानों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न ताप विद्युत संयंत्रों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ फ्लाई ऐश परिवहनकर्ताओं को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि फ्लाई ऐश का उपयोग, परिवहन…
पुरानी भिलाई,। भिलाई इस्पात संयंत्र से स्क्रैप चोरी कर रसमड़ा की फैक्ट्री में खपाने के मामले में पुरानी भिलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अपराध क्रमांक 277/2026 में रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और डायरेक्टर को गिरफ्तार किया गया है। 26 मई 2026 को अकलोरडीही खदान पारा स्थित ए.के. ट्रेडर्स से भारी मात्रा में स्क्रैप बरामद हुआ था। इस मामले में पहले 19 आरोपी गिरफ्तार हो चुके थे। गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी और तकनीकी साक्ष्यों से पता चला कि चोरी का स्क्रैप रसमड़ा स्थित रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड में खपाया जा रहा था। साक्ष्यों…
कोरबा जिले में अवैध शराब के खिलाफ चल रही कार्रवाई के दौरान कोतवाली पुलिस ने चितापाली में कथित महुआ शराब बनाने और पाउच में पैक कर सप्लाई करने की जगह का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान इमलीडुग्गु निवासी जीतू साहू को गिरफ्तार किया गया है। नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश की जा रही है पाउच में पैक कर सप्लाई की तैयारी का आरोप कोतवाली पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि इमलीडुग्गु और चितापाली क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर…
अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण मनोज चौहान जी,जिला महामंत्री प्रवीण ओगरे जी, भूकेश्वर सिंह पैकरा जी, मंडल अध्यक्ष अजगरबहार लखन सिंह तंवर जी, मंडल अध्यक्ष लेमरू मोहर साय यादव जी, सरपंच कछार श्रीमती प्रेमबाई कंवर जी, सरपंच सतरेगा थानसिह कंवर जी, वरिष्ठ कांग्रेसी हिमाचल सिंह कंवर जी, सांसद प्रतिनिधि किरण चौरसिया जी,विधायक प्रतिनिधि बुधवान सिंह जी, रोशन खांडे जी, लखेश्वर गबेल जी,मोहन सिंह तंवर जी, कंवल सिंह कंवर जी, हनुमान सिंह कंवर जी, शंकर सिंह कंवर जी, हुलास सिंह कंवर जी, जागेश्वर सिंह कंवर जी, रामायण सिंह कंवर जी, जेठूराम मझंवार जी, परसराम यादव जी,छेदुराम यादव जी, चैतराम चौहान…
