वायरल हो रहे इस वीडियो और तस्वीर को जिसने भी देखा वह हैरान रह गया… क्या एक महिला फरियादी को कोई दरोगा द्वारा ऐसे पीटना सही है क्या जबकि सरकार खुद थाने पर महिलाओं के लिए अलग से महिला बूथ बनवा रखा है, ताकि कोई महिला अपनी परेशानी को बेझिझक महिला पुलिसकर्मियों से सांझा कर सके… लेकिन यह तस्वीर बेहद ही निंदनीय है…
वायरल वीडियो सही पाए जाने पर पुलिस अधिकारियों ने तत्काल एक्शन लिया और उप निरीक्षक रोशनी सिंह को निलंबित कर दिया…



