Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
सट्टे का डिजिटल जाल कितना भी गहरा हो, जांजगीर-चांपा पुलिस उसकी हर कड़ी तक पहुंचेगी 🚨: BDG ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर जांजगीर-चांपा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई मास्टरमाइंड समेत 06 आरोपी गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में साइबर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा एवं टीम द्वारा कार्रवाई को अंजाम दिया गया। साइबर थाना जांजगीर की सटीक सूचना, तकनीकी साक्ष्यों और त्वरित कार्रवाई से BDG ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ। मुख्य एडमिन से ID होल्डर्स तक नेटवर्क की कड़ियां उजागर करते हुए 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।…
रायगढ़, 12 सितंबर। रायगढ़ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी एवं एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के खाद्यान्न में गड़बड़ी और शासकीय संपत्ति के गबन के मामले में खाद्य विभाग एवं रैरूमाखुर्द चौकी पुलिस ने कार्रवाई की है। धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम ससकोबा और गनपतपुर स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकानों में जांच के दौरान बड़ी मात्रा में चावल, शक्कर और नमक की कमी सामने आई है। खाद्य विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द में संबंधित संचालकों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की गई है। ससकोबा दुकान…
कोरबा/पाली:- दीपावली त्योहार का मौसम करीब आते ही पाली क्षेत्र में जुए का कारोबार सिर उठाने लगा है। जहां ग्राम पोड़ी और नुनेरा में जुए के फड़ ने पांव पसार लिया है और जहां रोजाना लाखों के दांव लग रहे हैं। इस खेल के संचालनकर्ता इतने शातिर हैं कि कानून शिकंजे में फंसने से बचने के लिए रोजाना जगह बदल- बदलकर बावनपरी का फड़ सजवा रहे हैं। इसकी जानकारी पुलिस तक नही पहुँच पाई है। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पोड़ी के नीमघाट और इसके आसपास के जंगली- सुनसान इलाके में रोजाना दोपहर 12 बजे से जुआ का…
रायपुर। शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और घरों से सूखा एवं गीला कचरा नियमित रूप से उठाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर जोन क्रमांक-9 के वार्ड क्रमांक-8 स्थित सड्डू क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग और रामकी कंपनी की टीम ने घर-घर पहुंचकर लोगों को कचरा प्रबंधन और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान नागरिकों को बताया गया कि सूखा कचरा नीले रंग के डस्टबिन तथा गीला कचरा हरे रंग के डस्टबिन में ही रखा जाए। घरेलू कचरा सड़क, नाली अथवा सार्वजनिक स्थानों पर…
लेमरु थान क्षेत्र का मामला प्राप्त सूचना के अनुसार, डिंडासराई (लेमरु) क्षेत्र से लापता हुई एक मानसिक रूप से कमजोर बुजुर्ग महिला को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बरामद महिला की पहचान बंधई मांझी (उम्र लगभग 55-60 वर्ष), निवासी केराकाछार (करतला) के रूप में हुई है। वह मानसिक रूप से कमजोर हैं। बंधई मांझी लगभग 1 माह पूर्व अपनी बेटी बसंती मांझी के घर, निवासी डिंडासराई (लेमरु) आई थीं। दिनांक 09 सितंबर 2026 को वह अचानक डिंडासराई स्थित घर से बिना बताए कहीं निकल गई थीं, जिससे परिजन काफी चिंतित…
कोरबा, 14 सितम्बर। आगामी गणेश चतुर्थी, गणेश उत्सव और गणेश विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए कोरबा पुलिस ने कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस ने जिले में असामाजिक तत्वों और पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे लोगों पर निगरानी बढ़ाते हुए उन्हें सख्त हिदायत दी है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि त्योहार की आड़ में किसी भी तरह का विवाद, उपद्रव या आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सिटी गाइड खोजें इसी क्रम में सोमवार को जिले के विभिन्न थाना, चौकी एवं अनुविभाग स्तर पर पुलिस…
मुंगेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में साल्हेघोरी की शासकीय उचित मूल्य दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी जलेश्वर साहू ने 28 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह साल्हेघोरी राशन दुकान का विक्रेता है। 27 अगस्त शाम 6 बजे दुकान बंद कर घर गया था, सुबह ताला टूटा मिला और 5 बोरी चावल चोरी हो गया था, कीमत 13,724 रुपये। इस पर चौकी डिंडौरी में अपराध क्रमांक 119/26 धारा 331(4), 305(3), 317(2), 3(5) BNS के तहत केस दर्ज किया गया। साइबर सेल और चौकी डिंडौरी…
रायगढ़, 14 सितंबर । घरघोड़ा पुलिस ने रेल्वे लाइन से कैटनरी तार, संपर्क तार, क्लिप एवं अन्य सामग्री चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। रेल्वे लाइन से कीमती सामानों की चोरी जानकारी के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को मनबोध दास महंत (53), निवासी ग्राम कुडुमकेला कुधरीपारा, थाना घरघोड़ा ने रेल्वे लाइन से सामग्री चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार 11 जुलाई की रात करीब 03:25 से 03:55 बजे के बीच ग्राम कारीछापर एवं कुडुमकेला के बीच, रेल्वे किलोमीटर क्रमांक 47/03 से 47/06, लमडांड गांव के समीप जंगल क्षेत्र में अज्ञात आरोपी ने…
कोरबा। SECL सुराकछार खदान के 3-4 इंकलाइन क्षेत्र में 13 और 14 सितंबर की दरम्यानी रात करीब 2 से 2:30 बजे चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई। बताया जा रहा है कि 10 से 15 अज्ञात लोग बाउंड्रीवाल फांदकर खदान परिसर में जबरन दाखिल हुए। आरोप है कि मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्ड को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई और उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद बदमाश खदान की चालू लाइन से करीब 30 से 40 मीटर कॉपर केबल काटकर ले गए। चोरी हुए कॉपर केबल की अनुमानित कीमत करीब 50 से 55 हजार…
कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पुराना काशी नगर में नशे में धुत एक युवक ने धारदार तलवार लेकर जमकर उपद्रव मचाया। सड़क पर तलवार लहराते हुए आरोपी राहगीरों को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा था, जिससे पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस से भी आरोपी ने उलझने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। मोहल्ले में फैली दहशत, घरों में दुबके लोग जानकारी के अनुसार, काशी नगर निवासी 25 वर्षीय लोकेश चंद्रा (पिता स्व. रामलाल चंद्रा) शराब के भारी नशे में घर से एक बड़ी तलवार…
