Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में मारपीट के बाद युवक की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे भी जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर 2026 की रात करीब 9 बजे 19 वर्षीय शेख इस्माईल घर से निकला था। देर रात करीब 1 बजे परिजनों को सूचना मिली कि ग्राम लोखंडी के कुछ युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्का और लाठी-डंडे से मारपीट की है। गंभीर चोट लगने के बाद डायल 112 की मदद से उसे SIMS…
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में लुण्ड्रा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 69 लाख रुपये मूल्य का 138 किलो गांजा जब्त किया है। मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस ने एक संदिग्ध लक्जरी गाड़ी की घेराबंदी की, तो शातिर तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए स्थानीय ग्रामीणों की मदद से गन्ने के खेत में छिपे उत्तर प्रदेश (गाजियाबाद) निवासी दो अंतरराज्यीय आरोपियों को धर दबोचा। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।…
कोरबा/पाली:- गणेश उत्सव पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भक्तिमय वातावरण में मनाने को लेकर पाली थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कौशिक ने गणेश पंडाल समितियों, आयोजकों और आम नागरिकों से महत्त्वपूर्ण अपील की है। थाना प्रभारी श्री कौशिक ने कहा कि गणेश उत्सव आस्था और उत्साह का पर्व है, लेकिन उत्सव के दौरान सार्वजनिक व्यवस्था और आम लोगों की सुविधा का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है। गणेश उत्सव को लेकर पाली थाना प्रभारी श्री कौशिक की अपील है कि चौंक- चौराहों और मुख्य मार्ग किनारे स्थापित किये जाने वाले गणेश पंडालों की व्यवस्था इस प्रकार रखी जाए कि आने-…
कोरबा। देश के सबसे बड़े राजपूत युवा संगठन श्री राजपूत करणी सेना (एकीकृत राजपूत युवा संगठन) ने छत्तीसगढ़ में अपने संगठन का विस्तार करते हुए ऋतुराज सिंह को कोरबा जिले का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने ऋतुराज सिंह की सक्रियता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। शीर्ष नेतृत्व की अनुशंसा पर मुहर – जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह परिहार की विशेष अनुशंसा पर ऋतुराज सिंह के नाम पर मुहर लगाई गई है। ऋतुराज सिंह को इस पद पर…
सहरसा सदर अस्पताल में प्रभात खबर डिजिटल के पत्रकार के साथ कथित मारपीट की घटना बेहद गंभीर, दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के प्रतिनिधि के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं किया जा सकता। डॉक्टर जैसे जिम्मेदार और सम्मानित पद पर बैठे व्यक्ति से मर्यादित भाषा, संयमित व्यवहार और कानून के प्रति सम्मान की अपेक्षा की जाती है। यदि किसी पत्रकार के साथ मारपीट या दुर्व्यवहार के आरोप सही हैं, तो यह केवल एक व्यक्ति के साथ हुई घटना नहीं, बल्कि स्वतंत्र पत्रकारिता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।…
कोरबा। सीतामढ़ी क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर खनिज विभाग की कार्रवाई के बावजूद तस्वीर बदलती नजर नहीं आ रही है। 9 वाहनों की जब्ती के बाद सामने आए ताजा वीडियो में फिर बड़ी संख्या में वाहन रेत घाट क्षेत्र में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में नदी किनारे रेत के मैदान में ट्रैक्टर समेत कई वाहन और लोगों की गतिविधियां नजर आ रही हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि जब इसी क्षेत्र में कार्रवाई कर वाहन जब्त किए जा चुके हैं, तो उसके बाद भी वाहनों की आवाजाही आखिर कैसे जारी है? कार्रवाई…
ग्रेटर #नोएडा में कानून का रौब दिखाकर एक छात्र को 5 लाख रुपये के जुर्माने का शाही फरमान जारी करना एसीपी डॉ. रवि शंकर मिश्रा को ऐसा भारी पड़ा कि कुर्सी ही छिन गई। गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी (#GBU) के छात्र अक्षय त्रिपाठी पर सरकारी डंडा चलाने और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की खुली अवहेलना करने पर सर्वोच्च अदालत ने ऐसा कड़ा रुख अपनाया कि शासन तक हड़कंप मच गया। सुप्रीम कोर्ट की जोरदार फटकार के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने बिना देर किए एसीपी साहब पर एक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर घर बैठा दिया। #मुजफ्फरनगर में सीओ सदर और…
पुणे के बुधवार पेठ इलाके में FDA ने 4 ट्रकों में लाया गया करीब 17 हजार किलो पनीर और खवा जब्त किया है। कार्रवाई में लगभग 12,500 किलो पनीर और 4,600 किलो खवा सामने आया, जिसकी कुल कीमत करीब ₹38–39 लाख बताई जा रही है। FDA के मुताबिक, करीब ₹11.60 लाख का खवा बार्शी से लाया गया था और उसे बेहद खराब तरीके से ले जाया जा रहा था। वहीं करीब ₹27.83 लाख का पनीर कर्नाटक के बेलगावी और बागलकोट इलाके से पुणे लाया गया था। यह माल शहर में बिक्री और सप्लाई के लिए पहुंचाया जा रहा था। सबसे…
विवरण – पुलिस उपायुक्त महोदय मध्य क्षेत्र कमिश्नर रायपुर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मध्य क्षेत्र रायपुर एवं सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइन रायपुर के द्वारा दिये गये, के निर्देशन में एसीपी स्नेहिल साहू थाना सिविल लाइन और थाना देवेंद्र नगर की टीम द्वारा दिनांक 10.09.2026 को इशवा लग्जरी स्पा सेंटर में रेड कार्यवाही की गयी। चेकिंग के दौरान थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित इशवा लग्जरी स्पा सेंटर को चेक करने पर वहां आपत्तिजनक वस्तुएं प्राप्त हुई, साथ ही पाया गया कि स्पॉ के संचालक हरविंदर सिंग ग्रोवर निवासी – टिकरापारा एवं मैनेजर मुकेश कुमार वर्मा निवासी भिलाई 3 द्वारा अन्य राज्यों…
कोरबा। इतवारी बाजार के समीप मुख्य मार्ग पर संचालित अलंकार डेयरी के आसपास गंदगी का आलम लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। आरोप है कि डेयरी से निकलने वाले दूध के खाली पैकेट, पॉलिथीन और अन्य अनुपयोगी सामान सड़क किनारे ही फेंके जा रहे हैं। देखते ही देखते यह कचरा मुख्य मार्ग के किनारे ढेर का रूप लेता जा रहा है, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे चिंता की बात यह है कि सड़क किनारे पड़े इस कचरे के बीच जानवर भी पहुंच रहे हैं और कचरे में पड़ी सामग्री को खाते हुए नजर…
