सक्ती जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र में एक झोलाछाप डॉक्टर की घिनौनी हरकत सामने आई है। इलाज कराने गई महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बाराद्वार थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला इलाज कराने के लिए रायपुरा गांव के झोलाछाप डॉक्टर प्रदीप देवांगन के पास गई थी। आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज के बहाने महिला के प्राइवेट पार्ट को टच किया। ये बहुत ही गंभीर मामला है। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद बाराद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध पंजीबद्ध कर रायपुरा गांव के आरोपी झोलाछाप डॉक्टर प्रदीप देवांगन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।



