कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोल्ड लोन कंपनियों और आम जनता से धोखाधड़ी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब, 04 आरोपी गिरफ्तार!
💥 गिरोह का तौर-तरीका:
यह शातिर गिरोह 18 और 20 कैरेट के कम शुद्धता वाले सोने के आभूषणों को 22 कैरेट का बताकर लोगों को बेचता था। इतना ही नहीं, मणप्पुरम फाइनेंस, जना बैंक और IIFL जैसी नामी गोल्ड लोन कंपनियों में भी नकली/कम कैरेट का सोना गिरवी रखकर लाखों रुपये का ऋण (लोन) उठा लेता था।
📍 मामला कैसे आया सामने?
प्रार्थी संजय श्रीवास को 22 कैरेट का बताकर 18 कैरेट का सोने का लॉकेट ₹45,000 में बेचा गया। जब प्रार्थी ने ज्वेलर्स से जांच कराई, तो धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने शिकायत मिलते ही तुरंत जाल बिछाया और पूरी गैंग को दबोच लिया।
🔍 पुलिस द्वारा जब्त की गई सामग्री:
* 🚗 घटना में प्रयुक्त हुंडई i-10 कार (CG05AE-8013)
* ⚖️ 01 नग �


