कोरबा/बिलासपुर:
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बेहद शर्मनाक और गंभीर मामला सामने आया है, जहां कोरबा की एक युवती को रैपिडोज़ बाइक चालक ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। आरोपी ने बीमा पॉलिसी खरीदने और उसकी जानकारी लेने के बहाने युवती को एक लॉज में बुलाया था और फिर कमरा बंद करके इस जघन्य कृत्य को अंजाम दिया।
कैसे हुई थी आरोपी से पहचान?
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कोरबा की रहने वाली 25 वर्षीय युवती बिलासपुर के व्यापार विहार स्थित एक निजी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में काम करती है। बीते 27 अक्टूबर को वह रायपुर जाने के लिए रैपिडोज़ बाइक बुक की थी। इसी दौरान दयालबंद निवासी आरोपी अभिषेक सलूजा ने उसे बाइक से रेलवे स्टेशन छोड़ने के दौरान अपना मोबाइल नंबर साझा किया था। सफर के बीच युवती ने उसे अपनी कंपनी और पॉलिसी की जानकारी दी थी।
लॉज में बुलाकर दिया वारदात को अंजाम
28 अक्टूबर को आरोपी ने युवती को फोन कर दीपावली से पहले पॉलिसी लेने की इच्छा जताई। शोर-गुल् का हवाला देते हुए उसने युवती को स्टेशन रोड स्थित एक लॉज के कमरा नंबर 124 में बुलाया। जैसे ही युवती अंदर पहुँची, आरोपी ने दरवाजा बंद करके उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।
लॉज संचालक की बड़ी लापरवाही, पुलिस की दबिश
इस पूरे मामले में लॉज प्रबंधन की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है। टीआई सनित रात्रे के अनुसार, लॉज में युवती का पहचान पत्र तो जमा कराया गया था, लेकिन आरोपी से बिना पहचान पत्र लिए ही उसे कमरे की चाबी दे दी गई थी।
पीड़िता की शिकायत पर तारबाहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर दबिश दी थी, लेकिन जानकारी मिली कि परिजनों ने उसे घर से निकाल दिया है। फिलहाल पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


