Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
कोरबा, 12 सितंबर 2026। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। हसदेव नदी के सीतामढ़ी क्षेत्र में सुबह-सुबह हुई दबिश से अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान विभागीय उड़नदस्ता दल ने रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में लगे 9 वाहनों को जब्त किया है। बताया गया कि सीतामढ़ी क्षेत्र में हसदेव नदी से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल…
कोरबा, 12 सितंबर। शहर के बुधवारी बाजार स्थित खुशबू इलेक्ट्रॉनिक शॉप में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्टोर रूम में सामान हटाने के दौरान अचानक सांप की केचुली दिखाई दी। केचुली मिलने के बाद स्टोर रूम के अंदर किसी बड़े और खतरनाक सांप के छिपे होने की आशंका जताई गई। इसके बाद दुकान में काम रोक दिया गया और आसपास मौजूद लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया। केचुली देखकर बुलाई गई रेस्क्यू टीम मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम नोवा नेचर के प्रमुख एवं वन विभाग के सदस्य जितेंद्र सारथी को सूचना दी…
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | भानुप्रतापपुर भानुप्रतापपुर। शराब में मिलावट या नकली शराब बनाए जाने के मामले को लेकर आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मामले में जिला आबकारी अधिकारी मधुकर श्याम हरित और आबकारी उप निरीक्षक रानू मरकाम को निलंबित किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि शराब से जुड़े इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गई है। अधिकारियों के निलंबन के बाद आबकारी विभाग में हड़कंप की स्थिति है। अब सवाल यह है कि शराब में मिलावट या नकली शराब बनाने का पूरा मामला क्या है,…
ब्रेकिंग न्यूज़ | कोरबा कोरबा। सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में युवा किस हद तक जोखिम उठा रहे हैं, इसका एक खतरनाक वीडियो कोरबा-दर्री मुख्य मार्ग से सामने आया है। वीडियो में एक युवक चलती Renault कार की खिड़की से बाहर निकलकर बैठा हुआ Reel बनाता नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि कार सड़क पर चल रही है और युवक बेखौफ होकर कैमरे के सामने वीडियो बनाने में व्यस्त दिखाई देता है। वीडियो में कार के चलते समय युवक खिड़की पर बैठा नजर आता है। इसी दौरान वाहन के हल्का सा लहराने पर युवक…
विशेष संवाददाता रायपुर/कोरबा: नवा रायपुर में कला-संस्कृति के संवर्धन के नाम पर एक बड़े प्रशासनिक और वित्तीय खेल का पर्दाफाश हुआ है। ग्रामीणों के निस्तार और मवेशियों की चराई के लिए आरक्षित करोड़ों रुपये की शासकीय भूमि को कागज़ों की बाज़ीगरी से महाराष्ट्र की एक निजी कंपनी को सौंपने का मामला गरमा गया है। क्या है पूरा मामला? वर्ष 2006 में अपर कलेक्टर रायपुर के आदेश द्वारा ग्राम माना (खसरा नं. 1684/2, 1795, 1882/2), ग्राम तूता (खसरा नं. 408/1) और ग्राम निमोरा (खसरा नं. 815, 817) की कुल 40 हेक्टेयर से अधिक शासकीय घास/चराई भूमि को छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता…
कोरबा, 12 सितंबर 2026। जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त अभियान चलाया है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर सहायक आयुक्त आबकारी श्री रविशंकर यादव के नेतृत्व में जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए विभाग द्वारा अधिकाधिक मात्रा में अवैध शराब जब्त करने विशेष टीम का गठन किया गया है। विभाग के अनुसार 1 सितंबर 2026 से 10 सितंबर 2026 तक जिले में 61 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए। इस दौरान कुल 178.870 लीटर अवैध शराब तथा 325 किलोग्राम शराब बनाने का महुआ लाहन छापामार कार्रवाई…
‘मैं मरना पसंद करूंगा, डरपोक जज कहलवाना पसंद नहीं करूंगा। जब तक मैं अपने सिद्धांतों पर चलता हूं, तब तक सर्विस करूंगा, अन्यथा त्यागपत्र दे दूंगा। जब तक मैं जज की कुर्सी पर हूं तो फैसला लेने का अधिकार भी एकमात्र मेरा होगा मुझे पश्चिम के एक माफिया/गैंगस्टर द्वारा यह संदेश भी भिजवाया गया कि अभी तो सिर्फ पत्रावलियां हटवाई गई हैं, अगर मेरे पीछे पड़े तो जिले से बाहर ट्रांसफर करवा देंगे।’ मुजफ्फरनगर के अपर जिला और सत्र न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने एक अहम फैसले में यह बात लिखी है। उन्होंने दहेज हत्या के दोषी नदीम को फांसी…
जांजगीर-चांपा। चांपा थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान चांपा के मेहंदीपारा निवासी बुल्लु सहिस के रूप में बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, युवक बुल्लु सहिस को अवैध शराब से जुड़े मामले में पुलिस देर रात पूछताछ के लिए थाने लेकर आई थी। इसी दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने की बात सामने आई। पुलिस के मुताबिक, युवक बुल्लु सहिस को मिर्गी का दौरा पड़ा, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। पुलिस ने तत्काल उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल जांजगीर पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर…
रायपुर, 10 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में शराब की निर्धारित कीमत से ज्यादा वसूली और अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। राज्य स्तरीय उड़नदस्ता की जांच में महासमुंद और कांकेर जिले में गंभीर अनियमितताएं उजागर होने के बाद तीन आबकारी अधिकारियों पर निलंबन की गाज गिरी है। वहीं, निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बेचने वाले दो विक्रेताओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। ₹190 की शराब ₹200 में बेचते मिले विक्रेता महासमुंद जिले की कम्पोजिट मदिरा दुकान तुमा डबरी (बेमचा) में 7 सितंबर को राज्य स्तरीय उड़नदस्ता टीम…
सीतामढ़ी की रमेश गली में मचा हड़कंप, बाल-बाल टला बड़ा हादसा कोरबा। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतामढ़ी वार्ड क्रमांक 11 की रमेश गली में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब खनिज विभाग की कार्रवाई से बचने की कोशिश में रेत से लदा ट्रैक्टर आबादी के बीच संकरी गली में जा घुसा। बताया जा रहा है कि रेत से भरा ट्रैक्टर क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान खनिज विभाग की टीम की नजर वाहन पर पड़ी और उसे रोकने का प्रयास किया गया। कार्रवाई की भनक लगते ही चालक ने मुख्य मार्ग छोड़कर ट्रैक्टर को रमेश…
