कोरबा (छत्तीसगढ़)। SECL के कुसमुंडा क्षेत्र में क्या श्रमिकों की जान की कोई कीमत नहीं है? आज बुधवार तड़के सुबह करीब 4 बजे बरपाली खोडरी फेस में एक और खौफनाक हादसा हो गया। मिट्टी अनलोड करने के दौरान 100 टन वजनी भारी-भरकम डंपर अचानक स्लाइड हुआ और सीधे नीचे जा गिरा!
बाल-बाल बची जान:
हादसे के वक्त डंपर चालक ने सूझबूझ दिखाई और सीधे वाहन से छलांग लगा दी। चालक ने किसी तरह अपनी जान तो बचा ली, लेकिन वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
❓ सुरक्षा पर तीखे सवाल:
* कोयला उत्पादन की इस अंधी दौड़ में श्रमिकों की सुरक्षा दांव पर क्यों है?
* KNR कंपनी में लगातार हो रहे हादसों के बाद भी भारी वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त क्यों नहीं की जा रही?
* हर पल जान का जोखिम उठाकर काम करने वाले इन कर्मचारियों की सुरक्षा का जिम्मेदार कौन?
खदानों में काम करने वाले इन मजदूरों के हक और सुरक्षा के लिए आवाज उठाना जरूरी है


