हरदीबाजार में थाने से चंद कदम दूर कबाड़ कारोबार को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद भी अब तक कार्रवाई नहीं होने से उठे सवाल
कोरबा/हरदीबाजार। हरदीबाजार थाना क्षेत्र में थाने से कुछ ही दूरी पर पेट्रोल पंप के पास कथित कबाड़ कारोबार को लेकर SN इंडिया न्यूज द्वारा खबर प्रकाशित किए जाने के बाद भी अब तक कार्रवाई सामने नहीं आने से जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय स्तर पर यह चर्चा सामने आई थी कि उक्त स्थान किसी दुर्गा नामक व्यक्ति से जुड़ा बताया जा रहा है। यदि जिम्मेदार विभागों के संज्ञान में यह जानकारी पहुंच चुकी है, तो अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर मामले को नजरअंदाज क्यों किया जा रहा है?
क्या संबंधित अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच की?
क्या यह पता लगाया गया कि वहां कबाड़ का कारोबार वैध है या नहीं?
यदि संचालक के पास सभी आवश्यक दस्तावेज और अनुमति मौजूद हैं, तो इसकी पुष्टि क्यों नहीं की जा रही?
और यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
आखिर ‘दुर्गा’ नाम सामने आने के बाद भी जांच क्यों नहीं?
स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि मौके पर कबाड़ का माल एकत्र कर आगे भेजे जाने की गतिविधियां होती हैं। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
लेकिन जब स्थान, कथित गतिविधियों और संबंधित व्यक्ति के नाम की जानकारी सामने आ चुकी है, तो कम से कम निष्पक्ष जांच तो होनी ही चाहिए।
सवाल यह नहीं कि दोषी कौन है—सवाल यह है कि जांच क्यों नहीं हो रही?
SN इंडिया न्यूज का सीधा सवाल
खबर प्रकाशित होने के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं?
दुर्गा नामक व्यक्ति से जुड़े होने की जानकारी सामने आने के बाद भी मामले को नजरअंदाज क्यों किया जा रहा है?
क्या जिम्मेदार अधिकारी मौके की जांच करेंगे?
क्या कबाड़ कारोबार से जुड़े दस्तावेजों और अनुमति की जांच होगी?
अब देखना होगा कि हरदीबाजार पुलिस और संबंधित विभाग इस मामले को गंभीरता से लेते हैं या फिर खबर सामने आने के बावजूद मामला इसी तरह अनदेखा पड़ा रहता है।
SN इंडिया न्यूज की नजर पूरे मामले पर बनी हुई है।


