Author: Yogesh Saluja

कोरबा। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने जिले में कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मुड़ापार स्थित दीपक स्वीट्स एंड डेयरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में गंदगी एवं अस्वच्छ परिस्थितियों के बीच खाद्य पदार्थों का निर्माण किए जाने की बात सामने आई। साथ ही प्रतिष्ठान का वैध खाद्य पंजीयन नहीं होने की स्थिति भी पाई गई। खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं होने और खाद्य पदार्थों के निर्माण स्थल पर स्वच्छता की कमी को गंभीरता से लेते हुए विभागीय टीम ने प्रतिष्ठान को…

Read More

कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पिडिया में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से नियुक्त ऑब्जर्वर श्री नवज्योति पटनायक जी के आगामी आगमन को लेकर विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 29 अक्टूबर 2026 को ग्राम पंचायत करतला में निर्धारित जिला स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से ब्लॉक अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, संगठनात्मक व्यवस्था और पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक विधायक फूल सिंह राठिया जी के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें…

Read More

कोरबा में मासूम बच्ची के साथ हुई जघन्य घटना से आक्रोश, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष मनोज चौहान के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन; फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग कोरबा। जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रजगामार में 7 वर्षीय मासूम बालिका भव्या जोशी के साथ हुई जघन्य घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मासूम बच्ची के साथ हुए कथित जघन्य अपराध और उसकी हत्या के मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग तेज हो गई है। इसी…

Read More

कोरबा। जंगलों से हाथियों के गांव की ओर आने की खबर अक्सर ग्रामीणों के लिए चिंता और डर लेकर आती है। फसलों की सुरक्षा, घरों को नुकसान और जान-माल की चिंता के बीच कोरबा के करतला क्षेत्र से सामने आई एक तस्वीर इस रिश्ते का दूसरा पहलू दिखाती है। यहां जंगल में जन्मे हाथी के एक नन्हे शावक के लिए ग्रामीणों ने मिलकर ऐसा आयोजन किया, जिसने इंसान और वन्यजीव के बीच रिश्ते की एक अलग तस्वीर पेश कर दी। करतला वन परिक्षेत्र के सजापानी सहित आसपास के सात गांवों के ग्रामीणों ने हाथी के बच्चे की छठी का आयोजन…

Read More

अंबिकापुर । जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में शराब एवं अन्य सामग्री बरामद की गई है। मामले में आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग को अवैध शराब के संबंध में सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। मौके से अलग-अलग प्रकार की शराब की बोतलें, पानी की बोतलें एवं अन्य सामग्री जब्त की गई है। कार्रवाई के बाद…

Read More

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले की ग्राम पंचायत गणेशपुर में पंचायत भवन निर्माण को लेकर गंभीर अनियमितता सामने आई है। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने निरीक्षण के दौरान पाया कि पंचायत भवन निर्माण के लिए आवंटित करीब 40 लाख रुपये की राशि सरपंच, सचिव और पंचायत द्वारा पूरी तरह निकाल ली गई, लेकिन भवन का निर्माण अधूरा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने पंचायत सचिव भगवत प्रसाद यादव को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, सरपंच अमर सिंह पट्टा से राशि की वसूली और दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक,…

Read More

जांजगीर-चांपा/पामगढ़। पामगढ़ थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक करीब 10 लाख रुपये के कर्ज के विवाद को लेकर आरोपी ने कथित तौर पर शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर दो लोगों को पिला दिया। इस घटना में एक पार्षद समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी ने पूछताछ के दौरान खुद को बीमार बताकर अस्पताल में भर्ती होने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए उसे हिरासत में ले लिया। शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत बताया…

Read More

● ओडिशा से प्रयागराज उत्तरप्रदेश जा रही गांजा की बडी खेप पकड़ी गई; अंतर-जिला समन्वय से सिंडिकेट पर बड़ा प्रहार ● आरोपियों से 30.4 किग्रा अवैध मादक पदार्थ गांजा, 06 मोबाइल, स्विफ्ट एवं बलेनो कार सहित कुल ₹25.4 लाख कीमती अवैध खेप जब्त गिरफ्तार अंतरराज्यीय आरोपी: 1. विनीत कुमार भारती (29 वर्ष), निवासी छतहरा, थाना लालापुर, जिला प्रयागराज (उ.प्र.) 2. करन कनौजिया (23 वर्ष), निवासी छतहरा, थाना लालापुर, जिला प्रयागराज (उ.प्र.) 3. सुनील कुमार भारती (22 वर्ष), निवासी छतहरा, थाना लालापुर, जिला प्रयागराज (उ.प्र.) 4. सुखलेन्द्र कुमार नट (35 वर्ष), निवासी छतहरा, थाना लालापुर, जिला प्रयागराज (उ.प्र.) 5. राजेंद्र गुप्ता…

Read More

SN इंडिया न्यूज कोरबा। शहर में शोरूम के सामने से एसी का आउटडोर यूनिट चोरी होने के मामले का कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस की जांच केवल चोरी करने वाले आरोपी तक सीमित नहीं रही, बल्कि चोरी के सामान की खरीद-बिक्री की कड़ी तक पहुंचते हुए पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया AC आउटडोर, नगदी और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। मामला हुंडई शोरूम के सामने लगे एसी आउटडोर यूनिट से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक, भदरापारा बाल्को नगर निवासी प्रमोद कुमार यादव ने शिकायत दर्ज कराई…

Read More

कोरबा जिले के दर्री स्थित लक्ष्मी डेयरी एंड क्रीमरी होटल में नाश्ता करते समय एक ग्राहक को सांभर-चटनी में कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। ग्राहक विनय सिंह ने इसकी शिकायत दुकानदार से की, लेकिन आरोप है कि उसने शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद ग्राहक ने दर्री थाना पुलिस से शिकायत की। सूचना मिलने पर कटघोरा एसडीओपी विजय सिंह राजपूत, दर्री तहसीलदार और दर्री थाना पुलिस की संयुक्त टीम होटल पहुंची और जांच की। इस दौरान फ्रिज में रखे सांभर, वड़े और चटनी में फफूंद मिलने के साथ किचन में गंदगी भी पाई गई। फ्रिज में रखे…

Read More