मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले की ग्राम पंचायत गणेशपुर में पंचायत भवन निर्माण को लेकर गंभीर अनियमितता सामने आई है। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने निरीक्षण के दौरान पाया कि पंचायत भवन निर्माण के लिए आवंटित करीब 40 लाख रुपये की राशि सरपंच, सचिव और पंचायत द्वारा पूरी तरह निकाल ली गई, लेकिन भवन का निर्माण अधूरा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने पंचायत सचिव भगवत प्रसाद यादव को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, सरपंच अमर सिंह पट्टा से राशि की वसूली और दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, सरपंच को निर्माण कार्य पूरा करने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करता है और सरकारी राशि के उपयोग को लेकर जवाबदेही कैसे तय की जाती है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


