Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा में किराना व्यापारी ने 3.15 लाख रुपए चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने हर एंगल से जांच की, CCTV फुटेज खंगाले और संदिग्धों से पूछताछ की, लेकिन कहीं भी चोरी का कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार पुलिस की मनोवैज्ञानिक पूछताछ में व्यापारी टूट गया और कबूल कर लिया कि रुपए चोरी नहीं हुए थे। उधारी और घरवालों के डर से उसने खुद पैसे छिपाकर चोरी की झूठी कहानी गढ़ दी थी। पुलिस ने व्यापारी की निशानदेही पर पूरी रकम 3,15,746 रुपए बरामद कर ली है। अब झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने के मामले में…
थाना कोतवाली जांजगीर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को रिपोर्ट दर्ज होने के चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने पहले लिफ्ट देकर पीड़िता से दोस्ती की, फिर होटल में ले जाकर जबरन संबंध बनाए। मामला क्या है पीड़िता ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि डेढ़ वर्ष पूर्व वह घरेलू कार्य से जांजगीर आई थी। रात होने पर ऑटो का इंतजार कर रही थी। तभी आरोपी आशीष सिंह पिता स्व. भरत सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 9 भैंसो थाना पामगढ़ ने पहचान बताकर…
कोरबा (रानीरोड): स्थानीय पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई को ठेंगा दिखाते हुए रानीरोड इलाके में सट्टे का अवैध कारोबार एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। अभी कुछ ही दिन पहले पुलिस ने जिस सट्टा बाज को पकड़कर हिदायत दी थी, उसने कानून के सारे खौफ को हवा में उड़ा दिया है। रानीरोड स्थित ‘निक्की’ के नाम से मशहूर यह सट्टेबाज बिना किसी डर के, खुलेआम सट्टे का जाल बिछाकर लोगों की गाढ़ी कमाई लूट रहा है। पुलिस की समझाइश बेअसर, क्या प्रशासन का डर हुआ खत्म? सूत्रों के मुताबिक, पिछले दिनों हुई पुलिसिया कार्रवाई और समझाइश का इस…
कोरबा/पाली:- 21वीं सदी में डिजिटल इंडिया और ‘बेटी पढ़ाओ- बेटी बचाओ’ के नारों के बीच छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां प्रेम विवाह करना एक परिवार के लिए जिंदगी भर का अभिशाप बन गया। 11 साल से एक हंसते- खेलते परिवार को समाज ने जिंदा लाश बनाकर छोड़ दिया है। जहां प्यार की कीमत 11 साल का सामाजिक वनवास के रूप में यह परिवार काट चुका है। ग्राम पोड़ी, थाना पाली निवासी अशोक कुमार प्रजापति ने 4 जुलाई 2015 को मनीषा कंवर से प्रेम विवाह किया। कानून की नजर में…
कोरबा जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री लखन पटले एवं कटघोरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के तीनों अनुभागों के अनुभागीय अधिकारियों एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान
आबकारी अधिकारी रविंद्र खरे जो की AC केबिन बैठकर कमीशन तय करते थे दमोह कलेक्टर द्वारा कार्यवाही की गई
कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी- कलेक्टर श्री यादब कलेक्टर ने देशी अंग्रेजी कम्पोजिट शराब दुकान दमोह डी का लाइसेंस किया निरस्त जन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने दमोह स्थित एक शराब दुकान पर बड़ी कार्रवाई की है। लगातार प्राप्त शिकायतों और निरीक्षण में पाई गई गंभीर अनियमितताओं के आरोप पर संबंधित दुकान का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया। कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि लगातार ऐसी शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, जिनमें शराब दुकानों द्वारा अनियमितताएं, अवैध विक्रय और निर्धारित दरों से अधिक कीमत पर…
कोरबा। सीएसईबी क्षेत्र स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह (डीएसपीएम) के सामने रेलवे ट्रैक के समीप किए गए एक कथित अवैध निर्माण को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय स्तर पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि एक निजी ठेकेदार द्वारा रेलवे और शासकीय भूमि के निकट कार्यालयनुमा पक्का ढांचा खड़ा कर लिया गया है, जबकि संबंधित विभागों ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेलवे ट्रैक और सिग्नल केबिन के समीप बनाए गए इस निर्माण को सुरक्षा मानकों के विपरीत बताया जा रहा है। आरोप है कि उक्त स्थान के ऊपर…
रायपुर/छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के आगामी संगठनात्मक चुनाव 2026 को लेकर प्रदेश की राजनीति में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। युवाओं को नेतृत्व सौंपने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू हुए इस चुनावी महासमर में नए और ऊर्जावान चेहरे दमखम के साथ सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में युवा नेता अदनान मेमन ने छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। ’इंकलाब जिंदाबाद’ और ‘युवा शक्ति’ के संकल्प के साथ प्रचार तेज अदनान मेमन ने “छत्तीसगढ़ – मोर गढ़, मोर अभिमान” और “युवा शक्ति, परिवर्तन की सच्ची भक्ति” के मजबूत…
रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 300 किलो गांजा के साथ 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ 50 लाख रुपये मूल्य के गांजा सहित परिवहन में प्रयुक्त दो लग्जरी वाहन और मोबाइल फोन जब्त कर कुल लगभग 1 करोड़ 86 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है। जानकारी के अनुसार सुबह उड़ीसा के सोनपुर क्षेत्र से गांजा की बड़ी खेप दो सफेद रंग की कारों के माध्यम से अनूपपुर (मध्यप्रदेश) ले जाई जा रही थी। सूचना की पुष्टि होने पर एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लैलूंगा पुलिस को तत्काल नाकेबंदी कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल…
आरोपीगण के कब्जे से 01 नग का देशी रिवाल्वर व 01 देशी कट्टा बरामद। ◾ घटनास्थल से रिवाल्वर से फायरिंग किया गया रिवाल्वर राउण्ड का खाली कैस बरामद । प्रार्थी अजय सिंह गोड़ पिता नान्हीदाउ गोड़ उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम बालपुर थाना चांपा जिला जांजगीर-चांपा द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 04.06.2026 को उसके चाचा ससुर महंगु गोड़ के बुलावे पर वह ग्राम कर्रापाली गया था। वहां उसकी रिश्तेदार तीजबाई को उसके पति दिलेश्वर सिदार द्वारा आए दिन मारपीट एवं प्रताड़ित किए जाने की जानकारी मिलने पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दिलेश्वर…
