Author: Yogesh Saluja

⚡ घटना के बाद से फरार चल रहे दोनों आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने दबोचा ⚡ मानिकपुर सहायता केंद्र क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का एक और अहम खुलासा ⚡ लगातार तलाश, तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर मिली सफलता ” सजग कोरबा, सतर्क कोरबा ” अभियान के तहत फरार एवं वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए कोरबा पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कोतवाली के मानिकपुर सहायता केंद्र क्षेत्र में हुई लूट की गंभीर वारदात में घटना के बाद से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर…

Read More

कोरबा पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से इमारती लकड़ी के अवैध परिवहन के मामले में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। प्रारंभिक शिकायत में सात वृक्षों से संबंधित लकड़ी के अवैध परिवहन का उल्लेख था, किंतु गहन विवेचना एवं पुलिस-वन विभाग की समन्वित कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में इमारती लकड़ी एवं उपयोग में लाई गई क्रेन बरामद की गई है। वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा थाना सिविल लाइन रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि सीएसईबी रामपुर स्थित जूनियर क्लब के समीप राजस्व क्षेत्र में सक्षम प्राधिकारी की अनुमति से वृक्षों की कटाई का कार्य चल रहा था। निरीक्षण के…

Read More

कोरबा पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में संचालित ” सजग कोरबा, सतर्क कोरबा ” अभियान के तहत थाना उरगा पुलिस द्वारा हत्या के गंभीर प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। दिनांक 20.07.2026 को थाना उरगा क्षेत्र के ग्राम भैंसमुड़ा कुदरीपारा से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला की उसके पति द्वारा मारपीट किए जाने से मृत्यु हो गई है। सूचना पर थाना उरगा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची एवं जांच प्रारंभ की गई।जांच के दौरान मृतिका के परिजनों एवं…

Read More

जिले में अवैध रूप से रह रहे अप्रवासियों पर पुलिस की सख्त नजर** अप्रवासियों की सूचना देने SP ने पुलिस के शासकीय वाहनों में टोल फ्री नंबर चिपकाया * टोल-फ्री नंबर 1800 233 1905 पर या पुलिस कंट्रोल रूम जांजगीर का मो. नंबर 9479193199 में दी जा सकते हैं * किरायेदारों की जानकारी नहीं दिए जाने पर मकान मालिकों के विरुद्ध धारा 224 BNS के तहत कार्यवाही की जाएगी पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर -चांपा के सभा कक्ष में आज शाम 04:00 बजे पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS ने जिले में अवैध रूप से रह रहे अप्रवासियों के संबंध…

Read More

कोरबा 20 जुलाई 2026/ साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियां को प्रेषित कर जांच कर गंभीरता से निराकरण के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में कुल 109 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, स्कूलों में मानदेय षिक्षक की भर्ती, जमीन का सीमांकन, राषन कार्ड, बैटरी ट्राई साइकिल, हैंडपंप स्थापना, बिजली बिल अधिक आने की षिकायत, वन अधिकार पट्टा, अतिक्रमण पर कार्यवाही सहित ग्राम बारी उमराव में जर्जर पीएम सड़क का सुधार कार्य करने, पीडीएस दुकानदारों और राइस मिलर्स…

Read More

कोरबा/पाली:- प्रकृति की मार से कोरबा जिले का प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल चैतुरगढ में तीन हजार की फीट पर विराजमान मां महिषासुर मर्दिनी मंदिर तक पहुँचने वाला कांक्रीट रैम्प बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जहां वाहनों को रैम्प से ऊपर ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और दर्शानार्थी व पर्यटकों को पैदल चलकर मंदिर तक जाने अपील की गई है। पाली विकासखण्ड अंतर्गत व ब्लाक मुख्यालय से 32 किमी. दूर चैतुरगढ़ में बीहड़ वनांचल पहाड़ी पर स्थित मां महिषासुर मर्दिनी मंदिर तक पहुँचने तीन हजार फीट की ऊंचाई वाले निर्मित…

Read More

कोरबा/पाली:- आजादी के 78 साल बाद भी कोरबा जिले में एक ऐसा मोहल्ला है जो पीने का पानी, स्कूल- आंगनबाड़ी और पक्की सड़क जैसी बुनियादी रोशनी से वंचित है और जहां लगभग 15 घरों के आदिवासी परिवार बदहाली में जीवन जीने को मजबूर हैं। जनपद पंचायत पाली अंतर्गत डोंड़की का आश्रित मोहल्ला खैरगड़ई की तस्वीर जिले के विकास को मुह चिढ़ा रहा है। इस मोहल्ले में एकमात्र हेंडपम्प ही जीवन रेखा है। पंचायत ने पिछले साल इसमें सबमर्सिबल पंप लगाया था, पर वो सिर्फ एक- डेढ़ माह चला और खराब हो गया। उसे निकालने के बाद आज तक दोबारा नही…

Read More

​कोरबा। औद्योगिक नगरी कोरबा की पुरानी बस्ती में अवैध नशे के कारोबार और सट्टा-पट्टी का अवैध खेल अपनी जड़े मजबूत करता जा रहा है। सट्टेबाज़ी और नशे के इस सिंडिकेट ने क्षेत्र की शांति व्यवस्था को पूरी तरह से भंग कर दिया है। ​असामाजिक तत्वों के जमावड़े के कारण आए दिन मारपीट और गुंडागर्दी की घटनाएं सामने आ रही हैं। इलाके में स्थित स्कूल और कॉलेज के छात्रों को रोज़ाना इन परिस्थितियों से जूझना पड़ रहा है, जिससे उनकी सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। नशे की लत और सट्टे के चक्कर में युवाओं का भविष्य तो बर्बाद हो…

Read More

कोरबा- कोरबा जिले के ग्राम तिलकेजा निवासी संजना कैवर्त (पति – सूरज कैवर्त) दिनांक 03 जुलाई 2026 से लापता हैं। परिजनों के अनुसार, वह घर से चांपा पोस्ट ऑफिस जाने के लिए निकली थीं, लेकिन उसके बाद से अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। लगातार कई दिनों से संजना का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार बेहद चिंतित और परेशान है। यदि किसी भी व्यक्ति को संजना कैवर्त के संबंध में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो कृपया तत्काल इस नंबर पर संपर्क…

Read More

​कोरबा जिले में सुरक्षित सफर और कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए यातायात पुलिस अब पूरी तरह से ‘एक्शन मोड’ में आ चुकी है। जिले के कप्तान (पुलिस अधीक्षक) के सख्त और दूरदर्शी आदेशों का पालन करते हुए आज यातायात विभाग ने बुधवारी चौक पर जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया। ​इस दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ न केवल कड़ी कार्रवाई की गई, बल्कि उन्हें सुरक्षा का पाठ भी पढ़ाया गया। ​ कप्तान का कड़ा रुख नाप दिए जाएंगे नियम तोड़ने वाले! ​बुधवारी चौक पर शाम से ही यातायात पुलिस के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया…

Read More