Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
जिला कोरबा विकास खंड करतला के ग्राम पंचायत पीडिया में ग्रामीण विकास के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किस कदर किया जा रहा है, इसका एक जीता-जागता उदाहरण ग्राम पंचायत पीडिया में देखने को मिला है। यहाँ के वर्तमान सरपंच ने नियमों को ताक पर रखकर एक ऐसी जगह सड़क का निर्माण करवा दिया है, जिसकी गाँव में किसी को ज़रूरत ही नहीं थी। मामला एक निजी खेत में सड़क निर्माण का है, जहाँ ₹8 लाख की भारी-भरकम राशि फूंक दी गई। ग्रामीण अब इस फिजूलखर्ची के खिलाफ लामबंद हो गए हैं और सरपंच के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई…
वायरल हो रहे इस वीडियो और तस्वीर को जिसने भी देखा वह हैरान रह गया… क्या एक महिला फरियादी को कोई दरोगा द्वारा ऐसे पीटना सही है क्या जबकि सरकार खुद थाने पर महिलाओं के लिए अलग से महिला बूथ बनवा रखा है, ताकि कोई महिला अपनी परेशानी को बेझिझक महिला पुलिसकर्मियों से सांझा कर सके… लेकिन यह तस्वीर बेहद ही निंदनीय है… वायरल वीडियो सही पाए जाने पर पुलिस अधिकारियों ने तत्काल एक्शन लिया और उप निरीक्षक रोशनी सिंह को निलंबित कर दिया…
कोरबा पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन में संचालित ” सजग कोरबा, सतर्क कोरबा ” अभियान के तहत अपराधियों, गुंडा तत्वों एवं हथियार लेकर सार्वजनिक स्थानों पर दहशत फैलाने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। 📅 दिनांक 19.07.2026 को थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौकी मानिकपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि प्रेम कुमार साहू (उम्र 19 वर्ष), निवासी मुड़ापार मुस्लिम बस्ती अपने घर के सामने हाथ में धारदार तलवार लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है तथा क्षेत्र में भय का वातावरण बना रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची एवं…
कोरबा में रविवार (19 जुलाई) शाम कोतवाली थाना क्षेत्र के सर्वमंगला-राताखार मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक सड़क पर लंबा जाम लगा रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार सर्वमंगला से राताखार की ओर जा रहा था। तभी मोड़ पर सामने से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक उछलकर दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रेलर जब्त, चालक फरार सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना…
कोरबा-अभनपुर। छत्तीसगढ़ में जंगलों की सुरक्षा और सिस्टम को ठेंगा दिखाते हुए बेशकीमती पेड़ों की तस्करी का एक बड़ा और सनसनीखेज मामला सामने आया है। ऊर्जा धानी कोरबा से करोड़ों रुपए की साल (सखुआ) की लकड़ियां पार कर सीधे रायपुर के अभनपुर स्थित हुकुमचंद शर्मा आरा मिल पहुंचा दी गईं। हैरान करने वाली बात यह है कि जब इस काले कारनामे की गूंज विभाग के ‘आला अफसरों’ के कानों तक पहुंची, तब जाकर आनन-फानन में कार्रवाई की गई और तस्करी की यह बड़ी खेप पकड़ी गई। डिपो के बजाय सीधे तस्करों के हाथ नियमों के मुताबिक, कटी हुई लकड़ियों…
Korba. कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज डकैती मामले में कटघोरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात के फरार तीसरे और मास्टरमाइंड आरोपी विष्णु राठिया को कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी कोरबा जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम जिल्गा का रहने वाला है और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतीश ठाकुर व एसडीओपी विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में टीम गठित कर कटघोरा थाना प्रभारी एमबी पटेल व उनकी टीम ने इस डकैती…
कोरबा। गरीबों के निवाले पर डाका डालने वाला एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने कोरबा के खाद्य विभाग की साख को पूरी तरह मटियामेट कर दिया है। शहर के सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में कागजों पर तो अनाज का अंबार लगा है, लेकिन जब जमीन पर हकीकत देखी गई, तो पैरों तले जमीन खिसक गई। आखिर किसके संरक्षण में चल रहा है यह करोड़ों का खेल? क्या वाकई इस पूरे सिंडिकेट के सूत्रधार खुद विभागीय अधिकारी हैं? ये वो सुलगते सवाल हैं जिनका जवाब आज पूरी कोरबा की जनता मांग रही है। कागजों पर ‘महा-भंडारण’, दुकान में ‘सन्नाटा’!…
अंबिकापुर आदत से मजबूर और कानून से बेखौफ जी हां, सरगुजा के राशन घोटाले का बेताज बादशाह चावल माफिया’ अरुण बंसल प्रशासन के रडार पर आ गया है। गरीबों के पेट पर लात मारकर अपनी तिजोरी भरने वाले इस शातिर खिलाड़ी के काले कारनामों पर नकेल कसते हुए प्रशासन ने अरुण ट्रेडर्स की दुकान और गोदाम दोनों पर ताला (सील) जड़ दिया है अब कड़ाके की तैयारी FIR की है, लेकिन शहर की जनता के मन में एक ही बड़ा सवाल तैर रहा है क्या इस बार सच में जेल की हवा खाएगा चावल माफिया अरुण बंसल, ‘सेटिंग’ का खेल…
🚨 दो ट्रक और एक माजदा वाहन समेत करीब 79 टन स्क्रैप कबाड़ जब्त, 48 लाख रुपये की संपत्ति पुलिस के कब्जे में 🚨 अवैध तरीके से कबाड़ परिवहन और चोरी की संपत्ति होने के संदेह में की गई वैधानिक कार्रवाई 17 जुलाई, रायगढ़ । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अवैध कबाड़ के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना पूंजीपथरा पुलिस ने 15 एवं थाना जूटमिल की टीम ने कल 16 जुलाई को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रक और एक माजदा वाहन में परिवहन…
रायगढ़ में जिला बदर किए गए एक आदतन अपराधी ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए एसपी कार्यालय में हाईवोल्टेज ड्रामा किया। आरोपी अपने साथ पेट्रोल लेकर पहुंचा और खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश करने लगा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर शुक्रवार को शहर में उसका जुलूस निकाला। जिसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक स्टेशन रोड निवासी चाहत शुक्ला (29) के खिलाफ मारपीट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। लगातार आपराधिक गतिविधियों के चलते जिला प्रशासन ने उसे जिला बदर किया…
