1- सतीश यादव उर्फ बाटा पिता धन साय यादव उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 21 IB रेस्ट हाउस के पास जांजगीर
2- आसिफ खान पिता अब्दुल नसिर खान उम्र 25 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती नैला
3- उमाशंकर यादव उर्फ बाबा पिता शनिचराम यादव उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 20 खड़पड़ीपारा जांजगीर
*विवरण इस प्रकार है* कि दिनांक 15.10.26 को प्रार्थी अपने घर में था की रात्रि करीबन 12:30 बजे आरोपी आसिफ खान ने फोन करके बुलाया और प्रार्थी को BTI चौक से बड़े नहर पुल की और ले गया और पैसे की मांग करने लगा और नहीं देने पर अपने पास रखे डंडा से मारपीट किया प्रार्थी के द्वारा मना करने पर अपने पास रखे धारदार चाकू से हत्या करने की नीयत से हमला किया प्रार्थी के द्वारा अपने बचाव में अपना फोन निकाला तो आरोपी आसिफ ने उसे पटककर तोड़ दिया इसी दौरान अन्य आरोपी सतीश यादव उर्फ बाटा अपने अन्य साथियों के साथ आया और बाटा तथा उमाशंकर अपने पास रखें डंडा से मारपीट करने लगे इस दौरान आरोपी सतीश यादव उर्फ बाटा ने अपने कमर के पास रख एक कट्टा जैसा हथियार निकाल कर प्रार्थी की ओर फायर किया जिससे प्रार्थी डर गया और और चोट लगने के कारण बेहोश होकर गिर गया जिसे सभी आरोपी द्वारा समझकर डरकर वहां से भाग गए कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना तत्काल जिले के *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (IPS ),* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ यूलेंडन यॉर्क, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगिता बाली खापर्डे को दी गई जिस पर अधिकारों द्वारा तत्काल आरोपियों को पकड़कर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए जिस पर तत्काल कोतवाली तथा साइबर से एक संयुक्त टीम आरोपियों की पतासाजी हेतु रवाना किया गया पुलिस टीम के द्वारा आरोपियों को घेराबंदी कर अलग-अलग स्थान से पकड़ा गया पूछताछ करने पर सभी आरोपी पुलिस टीम को गुमराह करते रहे बारिकी से पूछताछ करने पर आरोपियों ने प्रार्थी के साथ पैसों के लेनदेन की बात को लेकर मारपीट करने का अपराध घटित करना स्वीकार किया इसी विवाद के चलते आरोपियों द्वारा प्रार्थी को फोन कर बुलाया गया। इसके पश्चात आरोपियों ने प्रार्थी के साथ डंडे एवं बटनदार चाकू से मारपीट की तथा पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग कर उसे डराया- धमकाया आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सामग्री, डंडा, बटनदार चाकू एवं पिस्टलनुमा लाइटर जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
*पुलिस की अपील:*
पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि पैसों के लेनदेन से संबंधित विवादों का निपटारा कानून के दायरे में रहकर करें।
किसी भी प्रकार की मारपीट, हथियारों से डराने-धमकाने अथवा कानून व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।




