Author: Yogesh Saluja

कोरबा/पाली:- बरसाती मौसम के बीच जुलाई का महीना और छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाला चैतुरगढ का संगम यहां पहुँचने वाले पर्यटकों व दर्शनिकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। कोरबा जिले से लगभग 90 किलोमीटर दूर पाली विकासखण्ड में स्थित तीन हजार फीट ऊंची पहाड़ी पर विराजमान मां महिषासुर मर्दिनी मंदिर इन दिनों कोहरे और हरियाली की चादर में लिपटा हुआ मनमोहक दिख रहा है। पाली ब्लाक मुख्यालय से 32 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चैतुरगढ में मां के दर्शन के साथ प्रकृति का आनंद से बड़ा उपहार वर्तमान और क्या हो सकता है। तीन हजार फीट की पहाड़ी पर…

Read More

* आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जांजगीर-चाम्पा जिले के थाना शिवरीनारायण, बम्हनीडीह, बिर्रा पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाते हुए अलग- अलग कार्रवाई करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के कुशल मार्गदर्शन एवं डीएसपी सतरूपा तारम के नेतृत्व में शिवरीनारायण पुलिस द्वारा ग्राम तुस्मा एवं कुरियारी में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान अनिता बंजारे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 40 पाव देशी…

Read More

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी 10वीं की अंकसूची मुहैया कराकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने कोरबा से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार था। इससे पहले इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, जुलाई 2023 में भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) की ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। भर्ती के दौरान सक्ती निवासी नरेंद्र कुमार और जांजगीर-चांपा निवासी सोनम साहू ने आवेदन के साथ 10वीं की अंकसूची…

Read More

अंबिकापुर (छत्तीसगढ़): विश्वासघात और शातिर चोरी का एक सनसनीखेज मामला अंबिकापुर से सामने आया है। जवाहर मार्केट के रहने वाले व्यवसायी सुभाष अग्रवाल जब अपने परिवार के साथ कोरबा के सतरेंगा घूमने गए, तब उनके ही वफादार नौकर और ड्राइवर ने मिलकर घर में रखे 5 लाख रुपये कैश साफ कर दिए। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने फिल्मी अंदाज में बंधक बनाए जाने की झूठी कहानी रची, लेकिन अंबिकापुर पुलिस की मुस्तैदी के आगे उनकी एक न चली। 👉 पढ़ें पूरी खबर, आखिर कैसे खुली पोल: सूने मकान का उठाया फायदा: व्यवसायी सुभाष अग्रवाल अपने परिवार के…

Read More

कोरबा/पाली:- नगर पंचायत पाली के बायपास मुख्यमार्ग, पत्ता गोदाम क्षेत्र में जलभराव से निजात दिलाने के लिए शुरू हुआ 105.32 लाख का पुल- नाली निर्माण में नाली निर्माण का कार्य मानसून आने के बाद भी 60 फीसदी अधूरा है। मई में प्रारंभ हुआ यह कार्य मानसून पूर्व पूरा होना था, लेकिन नाली का काम पूरा नही हुआ है। इसी लापरवाही का जायजा लेने नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल बीते कल मंगलवार को खुद निर्माण स्थल पर पहुँचे और मौके पर मौजूद साइड इंजीनियर को कार्य मे तेजी लाने कहा। 105.32 लाख के निर्माण को लेकर नपं. अध्यक्ष श्री जायसवाल ने…

Read More

आईडी नंबर 552003046 कोरबा जिले की कनवरी पंचायत क्षेत्र का मामला ​ ​ग्रामीण इलाकों में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। गाँव में सरकारी राशन वितरण को लेकर पहले तो बकायदा ढोल बजाकर (मुनादी) सूचना दी गई कि राशन का वितरण किया जाएगा। लेकिन जब इस सूचना पर भरोसा कर भारी संख्या में गरीब हितग्राही राशन दुकान पहुंचे, तो वहाँ ताला लटका मिला। दुकान संचालक मौके से नदारद था, जिसके बाद ग्रामीणों को बिना राशन लिए ही बैरंग लौटना पड़ा। ​सुबह से ही लग गई थी कतारें ​ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार,…

Read More

कोरबा बीजेपी के कद्दावर व जमीनी नेता दीपक जायसवाल को बीजेपी पार्टी संगठन ने दी बड़ी जिम्मेदारी। महेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी का जिला प्रभारी बनाया। प्रदेश कार्यसमिति में भी शामिल। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने संगठनात्मक विस्तार के तहत कोरबा भाजपा के कद्दावर लोकप्रिय जमीनी कार्यकर्ता दीपक जायसवाल को महेंद्रगढ़ भरतपुर चिरमिरी (एमसीबी) जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर दीपक जायसवाल ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, संगठन एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारीयों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके के लिए केवल एक पद नहीं बल्कि संगठन द्वारा व्यक्त विश्वास सम्मान…

Read More

पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में जिलेभर में संचालित “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत समस्त थाना एवं यातायात इकाइयों द्वारा दो दिवसीय विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, यातायात नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करना तथा आम नागरिकों में सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। अभियान के दौरान जिले के प्रमुख चौक-चौराहों, राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष चेकिंग पॉइंट स्थापित किए गए। पुलिस टीमों द्वारा वाहनों के दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, नंबर प्लेट, मॉडिफाइड वाहनों…

Read More

कोरबा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में गौ तस्करी की अफवाहों के चलते रात के समय माल परिवहन करने वाले चालकों में दहशत है। इन्हें रास्ते में रुकवाने की कोशिश की जाती है, लूटपाट के डर से नहीं रुकने पर पीछा कर मारपीट की जाती है। ताजा मामला गोढ़ी गांव का है, जहां गौ तस्करी के शक पर पिकअप चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। पीड़ित ने थाना पहुंच घटना की रिपोर्ट लिखाई है। घटना सिविल लाइन थाना के गोढ़ी गांव में रविवार देर रात हुई, जहां पिकअप सीजी- 13- एएम- 7356 के चालक सोनू शर्मा से मारपीट की…

Read More

कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया है। छात्रा ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, करतला थाना क्षेत्र के कोलगा इलाके की 10वीं कक्षा की छात्रा को प्रसव पीड़ा होने पर रिश्तेदार उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा ले गए। छात्रा ने वहां स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। अस्पताल प्रबंधन ने नियमानुसार इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस…

Read More