Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा:- भ्रष्ट्र किस्म के कुछ जनप्रतिनिधि सरकारी योजनाओं को अपनी जागीर समझकर लूट रहे हैं। ग्राम पंचायत कुटेशर नगोई में भी विकास के नाम पर भ्रष्ट्र सरपंच- सचिव के तिकड़ी ने सरकारी खजाने को अपना पर्स बना लिया है। जहां बीते और वर्तमान सरपंची कार्यकाल में लाखों की विकास राशि पर जमकर हाथ साफ किया गया है। जिले के जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत कुटेशर नगोई में तत्कालीन सरपंच श्रीमती अनिता ओड़े के कार्यकाल में शुरू हुई लूट अब पति नंदकिशोर ओड़े खेल रहे हैं और सचिव जयरतन कंवर दोनों का साथ देते आ रहे हैं। इससे…
कोरबा, 14 जुलाई 2026: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) बजरंग दल द्वारा आयोजित ‘सेवा सप्ताह’ के उपलक्ष्य में आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोरबा में कक्षा छठवीं, सातवीं एवं आठवीं के छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य, वजन एवं ऊंचाई परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में कोरबा निहारिका क्षेत्र के प्रसिद्ध नायक चिल्ड्रन हॉस्पिटल के संचालक एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मानस नायक एवं उनकी माताजी श्रीमती नायक ने अपनी पूरी मेडिकल टीम के साथ उपस्थित होकर बच्चों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें उचित परामर्श व दवाइयाँ प्रदान कीं। दीप प्रज्वलन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति…
कोरबा से कोलकाता खपाने की थी तैयारी, आधी रात को पुलिस ने फेरा मंसूबों पर पानी करतला कबाड़ चोरों और अवैध परिवहन करने वालों के खिलाफ कोरबा पुलिस ने एक बार फिर कड़ा शिकंजा कसा है। जिले के करतला थाना पुलिस की सूझबूझ और मुस्तैदी से बीती रात कबाड़ से लदी एक बड़ी गाड़ी को धर दबोचा गया है। अवैध कबाड़ को कोरबा से कोलकाता (पश्चिम बंगाल) ले जाया जा रहा था। बरामद वाहन गाड़ी का नंबर CG 12 BE 1981 शातिर तस्करों ने कबाड़ के रूप में एक पूरी जेसीबी (JCB) गाड़ी को लोड कर रखा था। यह…
कोरबा से कोलकाता खपाने की थी तैयारी, आधी रात को पुलिस ने फेरा मंसूबों पर पानी करतला कबाड़ चोरों और अवैध परिवहन करने वालों के खिलाफ कोरबा पुलिस ने एक बार फिर कड़ा शिकंजा कसा है। जिले के करतला थाना पुलिस की सूझबूझ और मुस्तैदी से बीती रात कबाड़ से लदी एक बड़ी गाड़ी को धर दबोचा गया है। अवैध कबाड़ को कोरबा से कोलकाता (पश्चिम बंगाल) ले जाया जा रहा था। बरामद वाहन गाड़ी का नंबर CG 12 BE 1981 शातिर तस्करों ने कबाड़ के रूप में एक पूरी जेसीबी (JCB) गाड़ी को लोड कर रखा था।…
छत्तीसगढ़ / कोरबा विज्ञान कहता है कि एक इंसान एक ही समय पर दो अलग-अलग जगहों पर नहीं हो सकता लेकिन कोरबा के शिक्षा विभाग में यह चमत्कार पिछले 18 साल से कागजों पर चल रहा है। कोरबा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोरकोमा में पदस्थ शिक्षिका रामकुमारी साहू पर फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी हथियाने और सरकारी खजाने को करोड़ों का चूना लगाने का बेहद संगीन मामला सामने आया है। आरटीआई कार्यकर्ता और पत्रकार जितेंद्र कुमार साहू द्वारा कलेक्टर जनदर्शन और सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपे गए सरकारी दस्तावेज इस महाघोटाले की पूरी कहानी बयां कर रहे…
कुर्सी की हनक या कोई बड़ा डर? DSPM के जन सूचना अधिकारी और अपीलीय अधिकारी ने RTI को दिखाया ठेंगा, जानकारी को छुपाया जा रहा है l DSPM मे स्वेच्छाचारिता की बानगी, जन सूचना अधिकारी ने नहीं दी जानकारी तो अपीलीय अधिकारी ने भी मूंद ली आंखें, मामला पहुंचा राज्य आयोग l आखिर किस राज को दबाने की हो रही कोशिश? करोड़ों के कार्यादेशों की फाइलें दबाकर बैठे DSPM कोरबा पूर्व के जिम्मेदार l RTI से खिलवाड़ करने वाले अधिकारियों पर गिरेगी गाज? DSPM के दो बड़े अफसरों के खिलाफ राज्य सूचना आयोग में द्वितीय अपील दर्ज l…
कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना पसान पुलिस द्वारा वाहन जांच के दौरान एक यात्री बस के चालक को शराब का सेवन कर वाहन चलाते हुए पाया गया। जांच के दौरान बस की डिक्की में नियमों के विपरीत बकरियों का परिवहन किया जाना भी…
कोरबा में शासकीय अधिग्रहित भूमि पर कथित रूप से कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर मोबाइल टावर स्थापित करने का मामला सामने आया है। अरशद लारी ने कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत दर्ज कर सुल्तान कुरैशी और संबंधित टेलीकॉम कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में दावा किया गया है कि संबंधित भूमि वर्ष 1978 में एनटीपीसी और हसदेव परियोजना के लिए अधिग्रहित की जा चुकी है तथा वर्तमान राजस्व अभिलेखों में यह भूमि शासकीय नाम पर दर्ज है। इसके बावजूद निजी भूमि बताकर मोबाइल टावर स्थापित कर आर्थिक लाभ लेने और शासकीय राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया…
कोरबा। जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना करतला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बडमार जंगल में संचालित जुए के फड़ पर दबिश देकर 6 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ₹5,350 नकद, 52 पत्ती ताश, एक तिरपाल, 6 मोबाइल फोन और 10 मोटरसाइकिल जब्त की। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 के तहत अपराध क्रमांक 111/2026 दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की…
कोरबा। जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। सीएसईबी चौकी क्षेत्र की पंप हाउस कॉलोनी में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट और गुंडागर्दी की घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
