Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
कोरबा। पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के एक फरार आरोपी को पकड़ा है। उसके पास से चुराई गई टाटा मैजिक और चोरी में प्रयुक्त मोटर साइकिल को जब्त किया गया है। आरोपी का सीएसईबी व मानिकपुर चौकी क्षेत्र में भी अपराधिक रिकार्ड है। अन्य वारदातों की जांच भी पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है। जिला पुलिस द्वारा सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत वाहन चोरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में उरगा थाना पुलिस ने वाहन चोरी के प्रकरण में फरार आरोपी साहिल कुमार बागले को गिरफ्तार किया है।…
कोरबा। रिश्दी चौक रजगाामार रोड़ स्थित ओज़ोन न्यूरो सेंटर कोरबा द्वारा कोसाबाड़ी चर्च में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ शिविर आयेजित की जा रही है। यह शिविर रविवार की सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कोसाबाड़ी चर्च प्रागढ़ में संचालित की जाएगी। इस शिविर में ओज़ोन न्यूरो सेंटर के चेयरमेन व न्यूरो सर्जन डॉ0 प्रदीप त्रिपाठी, स्त्री व प्रसुति रोग विशेषज्ञ डॉ0 दीक्षा गर्ग तथा लेप्रोस्कोपिक एवं जनरल डॉ0 गोविंद यादव व एमडी मेडिसीन डॉ प्रत्युष गर्ग अपनी सेवाएं देंगे। उपस्थित जनों का बीपी, शुगर, की परीक्षण की जाएगी एवं लोगो को स्वस्थ रहने की जानकारी भी दी जाएगी।
कोरबा/पाली:- मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए बेहतर नेटवर्क और फास्ट नेट का भरोसा देने वाली जिओ आज खुद पाली ब्लॉक में उपभोक्ताओं को हलाकान कर रही है और कभी नेटवर्क गायब, कभी नेट स्लो की समस्या से रोजाना दर्जनों काम बाधित हो रहे हैं। ऐसे में यदि जिओ नेटवर्क का मुख्यालय में यह हाल है तो ग्रामीण क्षेत्रों में क्या हालात होंगे, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। पाली ब्लॉक में सबसे ज्यादा उपभोक्ता जिओ के हैं। इसके बाद एयरटेल, आइडिया, बीएसएनएल का नंबर आता है। लोगों ने यह सोचकर जिओ सिम लिया था कि कंपनी बड़ी है, नेटवर्क बेहतर…
कोरबा/पाली:- एक ओर पाली उप वनमंडल व वन परिक्षेत्र के अधिकारी कार्यालय के वातानुकुलित कक्ष में बैठकर अपने कर्तव्यों की इश्रीति कर रहे हैं, तो दूसरी ओर फील्ड पर रहने वाले वन कर्मचारियों के शह पर ग्रामीण वन विभाग की आरक्षित बेशकीमती जमीन को टुकड़ों में बांटकर दुकान- मकान निर्माण में मस्त हैं। धौराभांठा में मुख्यमार्ग किनारे वनभूमि पर अवैध कब्जा कर झोपड़ीनुमा दुकाने, बाद में पक्का मकाने निर्माण होना पाली वन अमला के मौन सहमतिका एक उदाहरण है। पाली- दीपका मुख्यमार्ग पर ग्राम धौराभांठा में वनभूमि पर कब्जा कर दुकान- मकान निर्माण कार्य बेखौफ चल रहा है। यहां वन…
कोरबा/पाली:- विद्युत वितरण केंद्र पाली के अधिकारी उपभोक्ताओं को डबल झटका देकर बड़ी चालाकी से लूट रहे हैं। कोरबा लोकसभा सांसद प्रतिनिधि द्वारा विद्युत लचर व्यवस्था को लेकर आंदोलन की चेतावनी के बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ विभागीय अफसरों की बैठक पश्चात बिजली की आंख मिचौली, अघोषित कटौती पर सुधार तो हुआ, लेकिन नगरीय सहित ग्रामीण इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या जस की तस है। इससे उमस भरी गर्मी में पंखा धीमा, कूलर बेकार और बिजली का बिल दोगुना आ रहा है। बीते दिनों सांसद प्रतिनिधि प्रशांत मिश्रा ने अघोषित कटौती, आंख मिचौली और लो वोल्टेज की समस्या…
छत्तीसगढ़ के कोरबा में साइबर ठगों ने एक आयुर्वेद चिकित्सक को तीन दिनों तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ (Digital Arrest) में रखकर ₹40 लाख ऐंठने की बड़ी साजिश रची थी। ठगों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर डॉक्टर को मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी और घर में ही बंधक बनाए रखा। जब डॉक्टर से ₹40 लाख RTGS करने को कहा गया, तब शक होने पर उन्होंने सूझबूझ दिखाई और पुलिस से संपर्क किया। साइबर सेल ने तुरंत एक्शन लेते हुए बैंक खातों को सुरक्षित किया और डॉक्टर की जीवनभर की गाढ़ी कमाई को डूबने से…
जांजगीर-चांपा, 16 जुलाई 2026। जिले में ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर थाना एवं चांपा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और 1,000 रुपये नगद जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि चांपा के संजय नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से हार-जीत पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संजय नगर वार्ड में घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़…
कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के तरदा गांव में एक बंद मकान से तेज दुर्गंध आने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जब ग्रामीणों ने घर के अंदर देखा तो वहां भारी मात्रा में मेडिकल वेस्ट पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार, तरदा गांव का यह मकान कुछ दिन पहले किराए पर लिया गया था। पिछले कई दिनों से घर से लगातार दुर्गंध आ रही थी। गुरुवार को बदबू इतनी अधिक हो गई कि आसपास रहना मुश्किल हो…
कोरबा, 14 जुलाई (आरएनएस)। कोरबा पुलिस द्वारा सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत फर्जी लोन दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 643/2026, धारा 318(4), 316(5) बी.एन.एस. के प्रकरण की विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि अभिवृद्धि फाइनेंशियल सर्विसेस, टीपी नगर, कोरबा के माध्यम से लोगों को कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराने का झांसा दिया जाता था। इसके एवज में प्रोसेसिंग फीस एवं अन्य शुल्क के नाम पर पीडि़तों से…
तरदा शासन की गरीब कल्याण” योजनाओं पर मैदानी स्तर के जिम्मेदार अधिकारी और राशन माफिया किस कदर पलीता लगा रहे हैं, इसकी एक बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है ग्राम पंचायत तरदा की शासकीय उचित मूल्य दुकान (आईडी क्रमांक: 552002021) में इन दिनों गरीबों को अनाज नहीं, बल्कि बीमारी बांटी जा रही है। दुकान से हितग्राहियों को जो चावल वितरित किया जा रहा है वह पूरी तरह कीड़ेयुक्त इल्ली और घुन से सड़ा हुआ है। तस्वीरें और हालात इतने बदतर हैं कि जिस चावल को मवेशी भी न सूंघें, उसे मजबूरन गरीब ग्रामीण अपने बच्चों का पेट भरने के लिए…
