Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
कोरबा। जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। सीएसईबी चौकी क्षेत्र की पंप हाउस कॉलोनी में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट और गुंडागर्दी की घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कोरब(अमरैया पारा) से श्रीमती रामप्यारी पाल जी दिनांक 12 जुलाई 2026 से लापता हैं। उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। महत्वपूर्ण विवरण नाम रामप्यारी पाल पता ऊषा तिवारी जी के घर के बगल में, शारदा विहार, अमरैया पारा, कोरबा (छत्तीसगढ़) 12/07/2026 पहनावा हल्के क्रीम रंग की साड़ी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, वे रास्ता भूल सकती हैं। जो कोई भी उनके बारे में सही जानकारी देगा या उन्हें ढूंढने में मदद करेगा, उन्हें ₹2,000 (दो हजार रुपये) का उचित नकद पुरस्कार दिया जाएगा। (Contact Numbers): यदि आपको वे कहीं भी दिखाई दें या उनके बारे में कोई भी जानकारी मिले,…
कोरबा/पाली:- पिछले साल भारी बारिश से नगर के बायपास रोड पत्ता गोदाम के पास घरों और दुकानों में घुसे पानी ने पाली नगर को हिला दिया था। गुस्साए लोगों ने तब उप मुख्यमंत्री के काफिले को रोककर सड़क जाम कर दिया था। डिप्टी सीएम ने मौके पर समस्या के स्थायी सामाधान का आश्वासन दिया था। उसके बाद कलेक्टर ने निरीक्षण कर पुल व लंबी नाली निर्माण की स्वीकृति दी और बीते मई माह में निर्माण शुरू हुआ। स्थिति ये है कि पुल बनकर तैयार है लेकिन नाली आधी अधूरी और मानसून कभी भी जमकर बरस सकता है। ज्ञात हो कि…
कोरबा। जिला प्रशासन और खनिज विभाग की नाक के नीचे रेत चोरों का आतंक एक बार फिर अपने चरम पर है। कुछ दिनों की शांति और दिखावे के “नियम-कायदे” के बाद, रेत माफिया ने एक बार फिर अपने असली रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। अब न तो इन्हें कलेक्टर साहब के सख्त आदेशों की परवाह है, और न ही कानून का कोई खौफ। खनिज संपदा की इस खुली लूट में कुछ नाम इन दिनों हवा में तैर रहे हैं। कभी चर्चा होती है ‘बालको के वेदप्रकाश’ की, तो कभी सिक्का चलता है ‘कोरबा के भाईजान’ का। यही नहीं,…
* कोयले की काली जादूगरी खदान से निकला हीरा, लैब में पहुंचते ही बन गया मिट्टी! जानिए कैसे लगा देश के खजाने को ₹3.36 अरब का चूना? * अफसरों का अजब दावा- कोयला खुद गर्म होकर अपनी क्वालिटी खराब कर लेता है, 7 साल में निजी कंपनियों को लौटाए अरबों रुपए! * कागजों पर G4, हकीकत में धूल SECL बिलासपुर और कोरबा प्रबंधन पर संगठित वित्तीय अपराध के संगीन आरोप, सुप्रीम कोर्ट से दखल की मांग। * RTI एक्टिविस्ट का धमाका SECL में थर्ड पार्टी सैंपलिंग के नाम पर ‘मनी लॉन्ड्रिंग’ का खेल, हिल जाएगी दिल्ली की कुर्सी! * ₹3,36,78,21,990.88…
कोरबा: जिले के करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सेन्द्रीपाली के ग्रामीणों में सरपंच सचिव के प्रति काफी आक्रोश देखा जा रहा है । इसकी मुख्य वजह ये है कि गांव में अनेक तरह की समस्याएं व्याप्त हैं और सरपंच सचिव के पास शिकायत करने के बावजूद उनके द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है । ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच पन्ना लाल कंवर और सचिव नीतू गुप्ता गाँव की गलियों में कभी झांकने तक नहीं आते। ग्रामीण किस हाल में रह रहे हैं उनकी क्या-क्या समस्याएं हैं इससे उन दोनों को कोई लेना-देना नहीं है । ग्रामीणों ने बताया…
देहरादून–ऋषिकेश मार्ग स्थित सात मोड़ के पास हो रही पेड़ों की कटाई को लेकर मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले की जानकारी मिलने पर सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट राकेश बिंजोला मौके पर पहुंचे और संबंधित अधिकारियों से पूरे प्रकरण की जानकारी ली। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट राकेश बिंजोला ने वन मंत्री सुबोध उनियाल से भी फोन पर बातचीत कर पेड़ों की कटाई को लेकर सवाल उठाए। वन मंत्री की प्रतिक्रिया के बाद इस मामले को लेकर लोगों के बीच नई चर्चा शुरू हो गई है।
कोरबा/पाली:- विकासखण्ड पाली के ग्राम पंचायत धौराभांठा में मुख्यमार्ग किनारे वनभूमि को खुलेआम नीलाम किया जा रहा है। यहां ग्रामीणों ने सरकारी भूमि पर अपना- अपना हिस्सा तय कर लिया है और आधा दर्जन से अधिक झोपड़ीनुमा दुकाने तन चुकी है तथा पीछे एक भव्य मकान का निर्माण जोरो पर है। धीरे- धीरे यहां मकान- दुकान की बस्ती बसाने की तैयारी है। और संबधित विभाग तमाशा देख रहा है। धौराभांठा का यह अवैध कब्जा वाला मामला नकटी गांव की याद दिलाती है। वहां भी वर्षो पहले शासकीय जमीन पर धीरे- धीरे कब्जा हुआ और देखते ही देखते पूरी बस्ती बस…
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मडकम वीरा पिता मरकाम राजा उम्र 32 वर्ष निवासी डोण्ड्रा थाना कोन्टा जिला सुकमा निम्नलिखित रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 11 7.26 की रात्रि 1:00 बजे ट्रक वाहन क्रमांक सीजी 12AX 4808 का चालक द्वारा तेज गति से जानबूझकर वाहन चलाकर 18 नग बैल ,गाय बछड़ा, बछिया को कुचल दिया जिससे मौके पर ही 14 मवेशियों की मृत्यु हो गई और चार मवेशी को चोट लगी है प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोटा में अपराध क्रमांक 19/26 धारा 325 भारतीय न्याय संहिता एवं छत्तीसगढ़ क्रषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा…
कोरबा। जिले में कानून व्यवस्था अब मजाक बनती नजर आ रही है। सीएसईबी चौकी से महज 150 मीटर की दूरी पर खड़ी स्कॉर्पियो का शीशा आधी रात को बेखौफ होकर तोड़ा जाता है, और पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो जाती है—लेकिन पुलिस की मौजूदगी कहीं नजर नहीं आती। ऐसा लगता है मानो अपराधियों को खुली छूट मिल गई हो कि “चौकी के पास ही स्टंट करो, कोई रोकने वाला नहीं।” सबसे दिलचस्प बात ये है कि सोशल मीडिया पर आरोपी की पहचान साहिल त्रिपाठी के रूप हो रही है,,,उसके कथित रसूख की चर्चा तेजी से हो रही है और…
