Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
ग्राम उरगा में अवैध रूप से उर्वरक भंडारण किए जाने की सूचना प्राप्त होने पर कृषि विभाग की टीम द्वारा तत्काल निरीक्षण एवं जांच की गई। जांच के दौरान संबंधित खाद विक्रेता से उर्वरक क्रय-विक्रय से संबंधित बिल एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किंतु वह कोई वैध बिल प्रस्तुत नहीं कर सका। कृषि विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उर्वरक का नमूना परीक्षण हेतु लिया गया तथा संपूर्ण 100 बोरी यूरिया को जब्त कर लिया गया।
छत्तीसगढ़ दुर्ग :- चालान पेश करने के बदले आरक्षक ने मांगे 20 हजार :- हादसे के बाद 6 महीने थाने में खड़ी थी नई कार, एसएसपी ने किया सस्पेंड :- सड़क हादसे के बाद थाने में जब्त नई कार को छुड़वाने के लिए कोर्ट में चालान पेश करने के नाम पर 20 हजार रुपए मांगने वाले आरक्षक सोलोमन राजू को सस्पेंड कर दिया गया है। दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने शिकायत मिलने के बाद यह आदेश जारी किया है। निलंबित आरक्षक क्रंमाक 814 सोलोमन राजू कुम्हारी थाने में पदस्थ था। अब उसे सस्पेंड कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।…
एक ही दिन में 23 प्रकरण दर्ज, 161 लीटर अवैध शराब जब्त; तस्करों पर आबकारी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कोरबा पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संचालित “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बुधवार को जिलेभर में विशेष कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी चोट की है। जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में एक साथ चलाए गए अभियान के दौरान एक ही दिन में 23 प्रकरण दर्ज कर कुल 161 लीटर अवैध शराब…
कोरबा/पाली:- लोकतंत्र का मजाक उड़ाता एक मामला जनपद पंचायत पाली का सामने आया है। यहां क्षेत्र क्रमांक- 15 से उपचुनाव में भारी मतों से विजयी हुई महिला जनपद सदस्य श्रीमती कौशिल्या भंवर उइके को जीते हुए 1 महीने से ज्यादा हो गया, लेकिन आज तक उन्हें शपथ तक नही दिलाई गई। ऐसे में न शपथ, न कुर्सी, न बैठक में बुलावा, न पूछ। मानो जनता का फैसला ही रद्द कर दिया गया हो। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र क्रमांक- 15 के हुए उपचुनाव में वनांचल पहाड़ी ग्राम जेमरा निवासी श्रीमती कौशिल्या उइके अपने प्रतिद्वंदियों से भारी मतों से चुनाव जीती, जिन्हें…
कोरबा, करतला, करतला थाना क्षेत्र के ग्राम पीडिया में हाथी के हमले से एक युवक की मौत हो जाने से पूरे गांव में मातम पसर गया है। मृतक का नाम जहाज सिंह राठिया बताया जा रहा है। घटना आज गुरूवार सुबह की है। जानकारी के अनुसार जहाज सिंह रोज की तरह घर के पास स्थित जंगल में पुटु बीनने गया था। इसी दौरान अचानक जंगल में विचरण कर रहे एक दंतैल हाथी ने उस पर हमला कर दिया। हाथी के हमले से जहाज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के…
कोरबा। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस की रेड ने एक बार फिर शहर की रातों की सच्चाई उजागर कर दी। ONC (One Night Club) और सेंट्रल प्वाइंट बार में नियमों की ऐसी धज्जियां उड़ती मिलीं, जैसे कानून सिर्फ बोर्ड पर लिखा एक सुझाव हो, पालन करने की चीज़ नहीं। देर रात तक जाम छलक रहे थे, और जिम्मेदार लोग मानो “टाइमिंग” को भी पार्टी का हिस्सा समझ बैठे थे। हैरानी की बात यह नहीं कि नियम टूटे… हैरानी इस बात की है कि इतने समय से सब कुछ “खुल्लम-खुल्ला” चलता रहा और सबको पता भी था। जब…
कोरबा/पाली:- लोक निर्माण विभाग की निगरानी में बन रहे 1 करोड़ रुपये से अधिक के केराझरिया एफसीआई गोदाम से छिंदपारा होते हुए नगर के टीपीनगर मुख्यमार्ग तक 2 किलोमीटर का सीसी सड़क अब भ्रष्ट्राचार की नजीर बन गई है। फरवरी में होने वाले पाली महोत्सव के लिए बन रही इस सड़क में गुणवत्ता को पूरी तरह ताक पर रख दिया गया है। सबसे शर्मनाक बात तो यह है कि खबरें प्रसारित होने, स्थानीय जनप्रतिनिधियों के नाराजगी और घटिया काम पर अविलंब रोक लगाकर गुणवत्तापरख निर्माण के मांग के बाद भी प्रशासन और पीडब्ल्यूडी के कानों में जूं तक नही रेंग…
बलौदाबाजार पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना सिटी कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर नाकाबंदी कर एक अर्टिका कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के कारोबार और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 7 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1 बजे सूचना मिली कि एक सफेद रंग की अर्टिका कार (DL 1C AE 6066) में अवैध शराब भरकर ग्राम…
एकता का संदेश: देश के लौह पुरुष सरदार पटेल की ऐतिहासिक 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में हुआ गरिमामय आयोजन। अधिकारियों की मौजूदगी: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात DSP, SDOP और यातायात प्रभारी ने संपूर्ण पुलिस स्टाफ के साथ किया सघन वृक्षारोपण। चौथे स्तंभ की सहभागिता: भाटापारा के स्थानीय पत्रकारों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश। पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी. शर्मा के कुशल निर्देशन में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा सामाजिक सरोकार और राष्ट्रीय चेतना से ओत-प्रोत कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसी कड़ी में, राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने वाले महान स्वतंत्रता…
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के चर्चित किसान राजबीर सिंह हत्याकांड में 16 साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। जिला एवं सत्र न्यायालय ने मामले में दोषी पाए गए पूर्व प्रधान प्रमोद चौधरी और सहदेव उर्फ पप्पू को फांसी की सजा सुनाई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दोषी प्रमोद चौधरी का संबंध एएसपी अनुज चौधरी से है और वह उनके ममेरे भाई बताए जा रहे हैं। यह मामला वर्ष 2009 का है, जब किसान राजबीर सिंह की हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। लंबे समय तक चली सुनवाई, गवाहों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार…
