Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र के चर्चित रानी सिंह एनडीपीएस प्रकरण में नया घटनाक्रम सामने आया है। पिछले करीब चार महीनों से एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल में बंद रानी सिंह के मामले में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने हस्तक्षेप करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष और तथ्यात्मक जांच कराने के निर्देश दिए हैं।जनसुनवाई में रानी सिंह के परिजनों ने महिला आयोग के समक्ष अपनी शिकायत रखते हुए कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए। रानी के भाई शिवराज ने आरोप लगाया कि उनकी बहन को सुनियोजित साजिश के तहत झूठे मामले में फंसाया…
आखिर किसके ‘आशीर्वाद’ से खुल रही हैं दुकानें? कोरबा। कोयला अंचल और औद्योगिक नगरी कोरबा से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जिले में कुछ समय पहले तक बंद हो चुकीं अवैध कबाड़ की दुकानें एक बार फिर से धड़ल्ले से खुलने लगी हैं। शहर के कोने-कोने में कबाड़खानों के शटर दोबारा उठने लगे हैं, जिसने पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। कप्तान साहब को भनक तक नहीं, फिर कौन है ‘मास्टरमाइंड’? सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जिले के कप्तान साहब (पुलिस अधीक्षक) को…
रायगढ़, 8 जुलाई। रायगढ़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अवैध कबाड़ कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 8.5 टन संदिग्ध लोहे का स्क्रैप और एक महिंद्रा 6 चक्का वाहन जब्त किया है। कार्रवाई में पुलिस ने कुल 22 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में थाना छाल पुलिस ने लगातार दूसरे दिन यह बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान ने हाटी क्षेत्र से घरघोड़ा की…
कोरबा/पाली:- जिला प्रशासन के आंखों के सामने 1 करोड़ से अधिक के सीसी सड़क कागज पर मजबूत, जमीन पर खोखली बन रही है। पाली ब्लाक मुख्यालय से सटे ग्राम केराझरिया स्थित एफसीआई गोदाम के पास से छिंदपारा होते हुए नगर के मुख्यमार्ग को जोड़ने वाले 2 किलोमीटर की इस एप्रोच सड़क में ठेकेदार और विभागीय मिलीभगत से सरकारी खजाने की खुली लूट हो रही है, जिस पर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कार्य की आवश्यक जांच कर गुणवत्तापरख निर्माण की मांग की है। बारिश के मध्य चल रहे इस काम मे मानक नही, सिर्फ मनमानी चल रही है। सीसी…
कोरबा/पाली:- एक दुबली- पतली गौमाता सड़क पर शांत भाव से खड़ी है और उसका वयस्क बछड़ा अब भी मां का दूध पी रहा है। बछड़ा अब छोटा नही रहा, कद- काठी से जवान लग रहा है। पर मां ने बड़ा हो गया है कहकर मुह नही मोड़ा। मां के लिए उसका बछड़ा आज भी वही भूखा बच्चा है तथा सड़क पर गुजरते बड़े- छोटे वाहनों के खतरे के बीच अपनी ममता नही त्यागी। यही वो पल है जिसे देखकर बुजुर्गों की कही बात याद आ गई कि “पुत्र कुपुत्र हो सकता है, लेकिन माता कुमाता नहीं।” यह तस्वीर पाली…
ट्रैफिक जागरूकता के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से दुनियाभर में करोड़ों फॉलोवर्स बनाने वाले शहडोल यातायात विभाग के प्रधान आरक्षक विवेकानंद तिवारी द्वारा 10 जून को एसपी शहडोल के नाम दिए गए इस्तीफे पर तब तक विचार नहीं होगा जब उनके खिलाफ जांच चल रही है। उन्हे बिना सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और सोशल मीडिया में वीडियो बनाकर निजी लाभ एवं प्रचार के लिए अपलोड करने के आरोंपों पर 3 जून को निलंबित किया गया था। इसके दो दिन बाद सोशल मीडिया पोस्ट से पीड़ा बयां की। उन्होंने यह भी बताया कि निलंबन अब तक समाप्त…
कोरबा/पाली:- पिछले साल भारी बारिश में नगर के पत्ता गोदाम के पास मुख्यमार्ग किनारे घरों- दुकानों में पानी घुसने से बर्बाद हुए पाली नगरवासियों का डर फिर सताने लगा है। 105.32 लाख रुपए की लागत से स्वीकृत पुल और नाली निर्माण में पुल तो बनकर लगभग तैयार है, लेकिन नाली निर्माण का काम बारिश में भी अधूरा पड़ा है। जहां लंबे- चौड़े खोदे गए गड्ढे बाढ़ के हालात को न्योता दे रहे हैं। गत वर्ष भारी बारिश में नगर के मुख्यमार्ग किनारे पत्ता गोदाम क्षेत्र के घरों- दुकानों में जलभराव से लोगों को काफी नुकसान हुआ था, तब आक्रोशित लोगों…
क्या इथेनॉल पर सरकार और ऑटो कंपनियां जनता की सभी चिंताओं का जवाब देंगी?देश में इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20) को लेकर बहस लगातार तेज होती जा रही है। एक ओर सरकार का कहना है कि इससे कच्चे तेल पर निर्भरता कम होगी, किसानों को फायदा मिलेगा और प्रदूषण घटेगा। वहीं दूसरी ओर कई वाहन मालिक दावा कर रहे हैं कि उन्हें माइलेज, इंजन की परफॉर्मेंस और रखरखाव को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में सरकार और ऑटोमोबाइल कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इथेनॉल मिश्रित ईंधन सुरक्षित है और इससे वाहनों…
कोरबा/पाली:- शिक्षा प्रणाली का बेहतर होना उतना ही जरूरी है, जितना जीवन मे खाने का महत्त्व है, क्योंकि बेहतर शिक्षा प्रणाली ही बच्चों के बेहतर भविष्य का रास्ता बनाती है। इसीलिए आजकल के इस आधुनिक और विकसित दौर में अभिभावक को अपने बच्चें के लिए स्कूल चुनना, खासकर शुरुआती वर्षों में एक बड़ा फैसला हो सकता है। ऐसे में सही स्कूल का चुनाव करना किसी कड़ी चुनौती से कम नही है। माता- पिता का यह भी मानना होता है कि जितना महंगा स्कूल होगा वहां उतनी ही अच्छी पढ़ाई होगी। लेकिन ये बात किस हद तक सही है? ये जरूरी…
जांजगीर चांपा, नवीन कानून की विवेचना को मिलेगी नई गति: SP श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS ने जिले के पुलिस विवेचकों को बांटे 99 हाईटेक मोबाइल, डिजिटल साक्ष्य संग्रहण होगा और प्रभावी, मौके पर ही रिकॉर्ड होंगे सबूत… * *डिजिटल कदम: मोबाइल वितरण से विवेचना में पारदर्शिता, जांच व्यवस्था होगी और मजबूत व पारदर्शी* * *तकनीक से सशक्त होगी विवेचना: साक्ष्य संग्रहण एवं त्वरित जांच के लिए विवेचकों को बांटे मोबाइल* पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार अपराधों की विवेचना को अधिक प्रभावी, तकनीक -सक्षम एवं साक्ष्य-आधारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा द्वारा…
