Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
कोरबा/पाली:- एक तरफ शासन- प्रशासन झोलाछाप डॉक्टरों पर रोक लगाने को लेकर बड़े- बड़े दावे करता है, वहीं पाली विकासखंड के ग्राम रजकम्मा में प्राथमिक- माध्यमिक शाला परिसर से सटकर ही एक बिना डिग्री के इलाज की सुसज्जित दुकान बीते कई वर्षों से बेखौफ संचालित हो रहा है। हैरानी की बात है कि स्कूल जैसे संवेदनशील स्थल के बगल में चल रहे इस अवैध क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग की नजर नहीं पड़ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बंगाली युवक द्वारा अपने एक रिश्तेदार के होम्योपैथिक डिग्री की आड़ में एलोपैथिक क्लिनिक धड़ल्ले से चलाया जा रहा है। दिखाने…
कोरबा छत्तीसगढ़ // मामूली सी चोट, एक गलत इंजेक्शन और 28 साल के सीधे-साधे मजदूर की दर्दनाक मौत… यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि फर्जी डॉक्टरों (झोलाछाप) के हौसलों और कोरबा स्वास्थ्य विभाग की ढुलमुल रवैये का खौफनाक नतीजा है। ग्राम बेंदल कोना के रहने वाले हर प्रसाद सोनवानी की मौत ने पूरे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था और CMHO (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी) की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामूली चोट का इलाज कराने गया था, मिला मौत का सिरिंज रक्षाबंधन के आसपास एक सड़क हादसे में हर प्रसाद के घुटने में हल्की चोट आई थी।…
कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में एनकॉर्ड समिति की बैठक, अवैध शराब-नशीले पदार्थों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश कोरबा। जिले में नशे के बढ़ते प्रभाव और अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर प्रशासन ने अब निगरानी और कार्रवाई तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। जिला दंडाधिकारी कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक हुई, जिसमें नशा नियंत्रण, तंबाकू बिक्री, नशा मुक्ति केंद्रों और जनजागरूकता अभियान की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर ने जिले के शेष शैक्षणिक संस्थानों को जल्द तंबाकू मुक्त संस्थान बनाने की…
बड़े-बड़े रेलवे स्टेशनों पर ट्रकों से Rail Neer की बोतलें उतरती हुई आसानी से दिखाई देती हैं। यानी सप्लाई तो हो रही है और पानी भी पहुंच रहा है। लेकिन जब ट्रेन में सफर करते हैं, तो कई बार Rail Neer की जगह दूसरी कंपनियों की पानी की बोतलें ज्यादा दिखाई देती हैं। आखिर ये अंतर क्यों है? स्टेशन तक पहुंचने के बाद Rail Neer जाता कहां है? क्या सप्लाई, वितरण या ट्रेन तक पहुंचने की व्यवस्था में कहीं कोई समस्या है? रेल यात्रियों के लिए साफ पानी और उचित व्यवस्था जरूरी है। अगर स्टेशन पर Rail Neer उपलब्ध है,…
कोरबा/पाली:- जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से पहुँचे जनता की फरियाद को सीधे सुनने और समस्याओं/ शिकायतों का त्वरित एवं समय सीमा में निराकरण के लिए जिला प्रशासन में चल रहा जनदर्शन अभियान में ग्राम तिलैहा के ग्रामीणों का दर्द दो बार गूंजा, बावजूद इसके एक करोड़ से अधिक के राशि से निर्माण हो रहे सड़क, नाली एवं पुलिया के काम मे ठेकेदार की मनमानी हावी है और बरती जा रही अनियमिता को लेकर कोई कार्रवाई नही होने से ग्रामीणों में शासन- प्रशासन के प्रति भरोसा उठने लगा है। जनपद पंचायत पाली के ग्राम पंचायत पोलमी में मुख्यमार्ग से…
कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा:- छत्तीसगढ़ सरकार भले ही शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए लाख दावे कर ले, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। यह तस्वीर किसी फिल्म की नहीं, बल्कि कोरबा जिले के खंड शिक्षा कार्यालय पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत आने वाले प्राथमिक शाला अचानकपुर की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में स्कूल के प्रधान पाठक कुंज बिहारी रात्रे कभी स्कूल की बेंच को ही बिस्तर बनाकर गहरी नींद में सो रहे हैं, तो कभी क्लास में बैठकर मोबाइल पर व्यस्त दिख रहे हैं। जबकि नियमानुसार उन्हें बच्चों को पढ़ाना था। एक ही परिसर में…
जशपुर (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टीम ने गांजा तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। तस्करों ने ओडिशा से उत्तर प्रदेश गांजा ले जाने के लिए हरी मिर्च की बोरियों का सहारा लिया था। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मिनी ट्रक से लगभग 4.5 क्विंटल (450 किग्रा) गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ 20 लाख रुपये आंकी गई है। सुबह 4:30 बजे नाका चेकिंग में पकड़ा गया ट्रक तपकरा थाना प्रभारी (T.I.) त्रिलोक प्रधान और एंटी नारकोटिक्स टीम ओडिशा बॉर्डर के पास लावाकेरा बैरियर पर तड़के 4:30…
– छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से महिला पुलिस आरक्षक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला आरक्षक पुलिस लाइन कार्यालय के बाथरूम और प्रांगण की सफाई करती हुई नजर आ रही है। साथ ही RI पर प्रताड़ना के आरोप भी लगा रही है। इस मामले में एडिशनल एसपी ने दोनों से जवाब तलब किया है। फेसबुक पर अपलोड किया वीडियो महिला आरक्षक ने अपने फेसबुक पर वीडियो अपलोड किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पुलिस ड्रेस में पुलिस लाइन कार्यालय के साथ आर आई प्रदीप जोशी के कार्यालय के साथ बाथरूम की…
यदि कोई व्यक्ति सिविल ड्रेस (साधारण कपड़ों) में स्वयं को पुलिसकर्मी बताकर जांच/चेकिंग के नाम पर आपसे या आपके साथ मौजूद किसी व्यक्ति से सोना, चांदी अथवा अन्य कीमती आभूषण उतारकर देने के लिए कहता है, तो सावधान हो जाएं। यह ठगी का तरीका हो सकता है। 🔴 चेकिंग के नाम पर कभी भी अपने गहने किसी अनजान व्यक्ति को न दें। 🔴 पुलिस के नाम पर यदि कोई व्यक्ति गहने उतारने या अपने पास रखने के लिए कहे, तो तुरंत सतर्क हो जाएं। 🔴 ऐसी स्थिति में व्यक्ति की बातों में न आएं और सुरक्षित स्थान पर रहें। 🔴…
कोरबा/बांकी मोंगरा। बांकी मोंगरा से चार नंबर खदान मार्ग पर सोमवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर कर रख दिया। बाइक और स्कूटी की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे एक युवक को पीछे से आ रहे ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में ग्राम रोहिना निवासी तुलसी दास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, रोहिना निवासी दो युवक बाइक से बांकी मोंगरा बाजार की ओर जा रहे थे। बांकी मोंगरा नंबर-2 से घुरदेवा बाईपास मोड़ के पास बाइक चालक आगे चल…
