😱🙏 चोरी करने से पहले भगवान से मन्नत मांगी और चोरी सफल होने के बाद मंदिर में लाखों रुपये दान कर दिए! अजमेर की ये घटना सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक, अजमेर में दो चोरों ने चोरी करने से पहले मंदिर में मन्नत मांगी थी कि अगर उनकी चोरी सफल हो गई, तो वे मंदिर में 1 लाख रुपये दान करेंगे। 💰😳
हैरानी की बात ये है कि चोरी करने के बाद दोनों आरोपियों ने अपनी मन्नत पूरी करते हुए मंदिर में 1 लाख रुपये दान किए। इतना ही नहीं, उन्होंने करीब 50,000 रुपये का प्रसाद भी लोगों में बांटा। 🙏🍬
यानी जिस चोरी से उन्होंने पैसे कमाए, उसी पैसे का एक हिस्सा मंदिर में दान करने और लोगों को प्रसाद बांटने में लगा दिया। ये मामला लोगों को सोचने पर मजबूर करता है कि आखिर कोई इंसान गलत काम करने से पहले भगवान से मन्नत कैसे मांग सकता है! 🤯
आप बताइए, क्या आपको लगता है कि गलत तरीके से कमाए गए पैसों को दान करने से उस गलत काम की गलती खत्म हो जाती है? 🤔💬 अपनी राय जरूर बताना।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


