Close Menu
SN India NewsSN India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Korba Breaking News: कोरबा में धान खरीदी व्यवस्था का होगा विस्तार, 8 नए केंद्रों को मिली मंजूरी, अब गांव के करीब ही धान बेच सकेंगे किसान

    2026-11-05

    पीएम श्री सेजेस तिलकेजा का बाल विज्ञान कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन, मॉडल का राज्य स्तर पर चयन

    2026-11-05

    BALRAMPUR BREAKING NEWS : अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, 406 क्विंटल धान और 780 बोरा जब्त; दूसरे राज्यों का धान खपाने की कोशिश नाकाम

    2026-11-05
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 5
    SN India NewsSN India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Breaking News

      🚨 कोरबा: जटगा बस स्टैंड पर मेडिकल स्टोर की आड़ में झोला छाप डॉक्टर का खेल, स्वास्थ्य विभाग मौन

      2025-09-06

      🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ — कटघोरा पुलिस का चेकिंग अभियान

      2025-08-31

      🚨 कोरबा बायपास रोड पर अवैध कब्जा! नगर निगम की ज़मीन पर कबाड़ी संचालक कर रहा धंधा, कार्रवाई की मांग तेज

      2025-08-22

      🎉 वरिष्ठ पत्रकार सरोज रात्रे को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

      2025-08-22

      अमित भाई की आवाज़: कोरबा की जनता के हक और सम्मान की लड़ाई

      2025-08-21
    • Chhattisgarh
      Featured

      Korba Breaking News: कोरबा में धान खरीदी व्यवस्था का होगा विस्तार, 8 नए केंद्रों को मिली मंजूरी, अब गांव के करीब ही धान बेच सकेंगे किसान

      By Yogesh Saluja2026-11-0518
      Recent

      Korba Breaking News: कोरबा में धान खरीदी व्यवस्था का होगा विस्तार, 8 नए केंद्रों को मिली मंजूरी, अब गांव के करीब ही धान बेच सकेंगे किसान

      2026-11-05

      पीएम श्री सेजेस तिलकेजा का बाल विज्ञान कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन, मॉडल का राज्य स्तर पर चयन

      2026-11-05

      BALRAMPUR BREAKING NEWS : अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, 406 क्विंटल धान और 780 बोरा जब्त; दूसरे राज्यों का धान खपाने की कोशिश नाकाम

      2026-11-05
    • Desh – Videsh

      बनारस में थाने पर परेशानी लेकर गई महिला की पिट।ई… सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने बनारस के लोगो को काफी विचलित कर दिया है… तस्वीर बनारस के चौबेपुर थाने की है, जहां एक महिला फरियादी को महिला दरोगा के द्वारा पिट।ई किया गया…

      2026-07-20

      लखनऊ में फर्जी IPS गिरफ्तार: 40 रुपये के बन को लेकर किया हंगामा, पुलिस ने दिखाया असली रौब

      2026-06-16

      दिल्ली में ज्योत्सना चरणदास महंत का बड़ा बयान: महिला आरक्षण बिल का विरोध नहीं, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल, 2026 जनगणना से पहले विशेष सत्र बुलाने पर घेरा, 543 सीटों पर तत्काल आरक्षण लागू करने की मांग तेज

      2026-04-18

      ‘होर्मुज से निकले जहाज’, ईरान जंग में भी सेफ है भारत की गैस सप्लाई, 94000 MT एलपीजी लेकर आ रहे दो बड़े कैरियर

      2026-03-29

      रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ माइनिंग विभाग का ‘करोड़पति’ डिप्टी डायरेक्टर…

      2026-02-25
    • Entertainment

      ‘धुरंधर-2’ पर सेंसर की कैंची: 21 कट्स के साथ एडल्ट सर्टिफिकेट, रनटाइम में बदलाव

      2026-03-19

      ‘हसीना मान जाएगी 2’ की तैयारी शुरू, नए कलाकारों के साथ बनेगा सीक्वल

      2026-02-24

      धुरंधर 2’ में नए विलेन की एंट्री!

      2026-02-24

      ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का प्रीमियर, इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों ने किया शिरकत

      2025-09-18

      कभी केदारनाथ तो कभी गुरुद्वारे, भाजपा नेता संग खूब सैर कर रहीं सारा अली खान, प्यार में होने के पढ़े जा रहे कसीदे

      2025-07-29
    • Korba

      गंदगी और बिना वैध पंजीयन के खाद्य पदार्थों का निर्माण, दीपक स्वीट्स एंड डेयरी सील

      2026-10-26

      आज कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 45 स्थित बालको के परसाभाठा में वेदांता एल्यूमिनियम–बालको (CSR) द्वारा निर्मित चिल्ड्रन्स पार्क एवं ओपन जिम के उद्घाटन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के यशस्वी कैबिनेट मंत्री माननीय श्री लखन लाल देवांगन जी के साथ सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ

      2026-07-28

      ओज़ोन न्यूरो सेंटर द्वारा कोसाबाड़ी चर्च में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर रविवार को

      2026-07-17

      कोरबा – रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्रेक्टर किए जब्त

      2026-06-11

      स्थानीय प्रतिभाओं के साथ बालको लिख रहा है आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की इबारत

      2026-01-21
    • Politics

      CG – बोधघाट परियोजना और नदी जोड़ो योजना पर पीएम मोदी से मिले सीएम साय, विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

      2025-06-07

      दिल्ली दौरे पर सीएम साय, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

      2025-06-06

      योजनाएं लोगों तक पहुंच रही हैं या नहीं– खुद जा रहे हैं देखने”: CM साय

      2025-05-06

      सुशासन तिहार 2025 : बेमेतरा जिले के सहसपुर में उतरा सीएम साय का हेलीकॉप्टर, बरगद पेड़ के नीचे लगाई चौपाल, दी ये सौगातें

      2025-05-06

      बस्तर फोर्स पर कांग्रेस के आरोपों को सीएम साय ने बताया राजनीति प्रेरित

      2025-05-04
    • Sports

      Australia A vs India A: दूसरे दिन भारत ए की पहली पारी 194 रन पर ढेर, ऑस्ट्रेलिया ए ने किया शुरुआत में ही दबाव

      2025-09-24

      रिकॉर्ड जीत के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीत की ओर

      2025-09-19

      चेतेश्वर पुजारा ने सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया, बोले- हर अच्छी चीज का अंत होता है

      2025-08-24

      ICC रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज की बादशाहत खत्म, इंग्लिश खिलाड़ी का नंबर-1 के सिंहासन पर कब्जा

      2025-07-29

      FIDE Women Chess World Cup: दिव्या देशमुख ने जीता खिताब, कोनेरू हम्पी को दी शिकस्त

      2025-07-28
    SN India NewsSN India News
    Home»CHHATTISGARH»दीपावली एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने ली राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक
    CHHATTISGARH

    दीपावली एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने ली राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक

    Yogesh SalujaBy Yogesh Saluja2026-11-04No Comments28 Views
    Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    राजनांदगांव। आगामी दीपावली एवं अन्य त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा राजपत्रित अधिकारियों एवं समस्त थाना प्रभारियों की बैठक लेकर जिले में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में त्योहारों के दौरान पुलिस की सक्रिय एवं प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए विजिबल पुलिसिंग, फील्ड पुलिसिंग एवं प्रिवेंटिव पुलिसिंग पर विशेष जोर देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान पुलिस की उपस्थिति केवल प्रमुख चौराहों एवं निर्धारित ड्यूटी स्थलों तक सीमित न रहे, बल्कि बाजारों, व्यावसायिक क्षेत्रों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार फील्ड में सक्रिय रहें। सभी थाना प्रभारी स्वयं मैदानी स्तर पर उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं का पर्यवेक्षण करें तथा आम नागरिकों एवं व्यापारियों से निरंतर संवाद बनाए रखें।

    बाजारों में यातायात एवं नागरिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान

    दीपावली के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ एवं वाहनों के दबाव को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। प्रमुख बाजारों में पार्किंग व्यवस्था, नो-पार्किंग जोन, आवश्यकतानुसार ट्रैफिक डायवर्जन एवं पैदल आवागमन को व्यवस्थित करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया।

    प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर पीक आवर्स के दौरान अस्थायी पुलिस सहायता केंद्र/हेल्प डेस्क अथवा अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने की तैयारी करने के निर्देश दिए गए, जिससे नागरिकों को तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध हो सके।

    रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर विशेष निगरानी

    त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर सिविल टीम तथा संबंधित थाना टीमों द्वारा विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। संदिग्ध गतिविधियों, असामाजिक तत्वों एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर सतत नजर रखने के साथ ही आवश्यकतानुसार चेकिंग एवं पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने को कहा गया।

    व्यापारियों के साथ समन्वय एवं संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम

    सराफा व्यापारियों, चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं अन्य प्रमुख व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें त्योहारों के दौरान संपत्ति संबंधी अपराधों, चोरी, उठाईगिरी, पॉकेटमारी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए।

    व्यापारिक प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के आवश्यक उपाय अपनाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के लिए व्यापारियों से समन्वय स्थापित करने को कहा गया।

    कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी एवं त्वरित रिस्पॉन्स

    प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों की कंट्रोल रूम के माध्यम से लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस बल एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। पेट्रोलिंग टीमों एवं थाना प्रभारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर त्वरित रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

    ग्रामीण क्षेत्रों में भी विशेष सुरक्षा व्यवस्था

    पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली एवं मड़ई-मेला सहित आगामी पारंपरिक आयोजनों को ध्यान में रखते हुए विशेष तैयारी करने के निर्देश दिए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारियों को आयोजनों की पूर्व जानकारी लेकर आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

    अवैध गतिविधियों एवं अपराधों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

    आगामी त्योहारों के मद्देनजर असामाजिक तत्वों एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई प्रभावी रूप से करने के निर्देश दिए गए। अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर आबकारी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई करने के साथ ही जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

    इसके अतिरिक्त आदतन अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग करने तथा किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि को प्रारंभिक स्तर पर ही रोकने के लिए प्रिवेंटिव पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

    बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान पुलिस का व्यवहार आम नागरिकों के प्रति सहयोगात्मक एवं संवेदनशील रहे, वहीं कानून-व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की जाए।

    पुलिस का उद्देश्य त्योहारों के दौरान जिले में सुरक्षित वातावरण, सुगम यातायात व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करना है, ताकि आम नागरिक निर्भय होकर हर्षोल्लास के साथ दीपावली का पर्व मना सकें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Yogesh Saluja
    Yogesh Saluja

    Related Posts

    Korba Breaking News: कोरबा में धान खरीदी व्यवस्था का होगा विस्तार, 8 नए केंद्रों को मिली मंजूरी, अब गांव के करीब ही धान बेच सकेंगे किसान

    2026-11-05

    पीएम श्री सेजेस तिलकेजा का बाल विज्ञान कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन, मॉडल का राज्य स्तर पर चयन

    2026-11-05

    BALRAMPUR BREAKING NEWS : अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, 406 क्विंटल धान और 780 बोरा जब्त; दूसरे राज्यों का धान खपाने की कोशिश नाकाम

    2026-11-05
    Top Posts

    “महिलाओं से अवैध वसूली का मामला उजागर, 24 घंटे के भीतर CSC सेंटर ID निलंबित”*महतारी वंदन योजना के eKYC के नाम पर ली जा रही थी ₹50 की फीस, मीडिया हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई*

    2026-04-112,095

    कोरबा: राजपूत क्षत्रिय समाज की बेटी ‘लव जिहाद’ की शिकार, हिंदू संगठनों में आक्रोश!

    2025-05-171,753

    पाली कोरबा,,, पाली से दीपका जाने वाली रेनपुर, थाना दीपका पर विरक बस सर्विस ने बाइक सवार को चपेट मे लिया दोनों बाइक सवार घायल जिसे राहगीरों की मदद से 112, को डायल कर तत्काल सरकारी अ स्पताल भेजा गया

    2025-07-051,593

    ब्रेकिंग न्यूज: दर्री डैम में मिली युवती की लाश, सुबह गोताखोरों ने निकाला शव

    2026-06-301,427
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    Korba Breaking News: कोरबा में धान खरीदी व्यवस्था का होगा विस्तार, 8 नए केंद्रों को मिली मंजूरी, अब गांव के करीब ही धान बेच सकेंगे किसान

    By Yogesh Saluja2026-11-0518

    कोरबा। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी शुरू होने के बीच कोरबा जिले के…

    पीएम श्री सेजेस तिलकेजा का बाल विज्ञान कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन, मॉडल का राज्य स्तर पर चयन

    2026-11-05

    BALRAMPUR BREAKING NEWS : अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, 406 क्विंटल धान और 780 बोरा जब्त; दूसरे राज्यों का धान खपाने की कोशिश नाकाम

    2026-11-05

    पीएम श्री सेजेस तिलकेजा का बाल विज्ञान कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन, मॉडल का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

    2026-11-05
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Instagram

    Email : 
    [email protected]

    Address : 
    SECL Road, Mudapar, Korba, Chhattisgarh 495677

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Rounded Image

    Yogesh Saluja
    Chief Editor

    Mobile : 8602246033

    UDYAM-CG-10-0002997

    © 2026 SN India News. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.