POSTED BY MR PRADEEP RAO S.N INDIA NEWS EDITOR IN CHEAF
इंडिपेंडेंस कप राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के फाइटरों ने जीता कुल 07 पदक*
छत्तीसगढ़ राज्य कराते फेडरेशन द्वारा दो दिवसीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन 26 जुलाई से 27 जुलाई तक स्वामी विवेकानंद इनडोर स्टेडियम कोटा रायपुर में किया गया। जिसका उद्घाटन राजस्व एवं खेल युवा कल्याण विभाग खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा के किया ।जिसमें कोरबा जिले से कुल 30 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।जिसमें ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के 06 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।
जिसमें बालक वर्ग में आयुष उरांव – स्वर्ण पदक, अमन टोप्पो – स्वर्ण पदक, अनुज अग्रवाल – रजत पदक, आशुतोष पाठक – रजत पदक,
दीपक रोहिदास – कांस्य पदक
बालिका वर्ग में संपदा सक्सेना – ने कांस्य पदक एवं काता इवेंट रजत पदक, , प्राप्त कर कोरबा जिले का मान बढ़ाया।
इस उपलब्धि पर ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के डायरेक्टर अजीत शर्मा ( हेड कोच) , चीफ कोच – महेश देवांगन,, छ.ग कूड़ो एवं कराते संघ उपाध्यक्ष श्री अविनाश बंजारे, जिला क्रीड़ा अधिकारी के आर टंडन, खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी दीनू पटेल, सहायक खेल अधिकारी रामकृपाल साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉक्सिंग संघ उपाध्यक्ष नूतन सिंह ठाकुर,जिला ओलम्पिक संघ सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, ओलम्पिक संघ कोषाध्यक्ष सुशील गर्ग , DMC कोच – मोहम्मद आरिफ, हार्दिक दुरेजा, मुस्कान जायसवाल, ईश्वर दास, शुभम यादव , हीना महंत, देव आशीष, स्नेहा बंजारे, रानी मरकाम , प्रेम राज बंजारे ,शेन एलेक्स, हर्ष यादव आदि सभी ने खिलाड़ियों को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।