कटघोरा वनमण्डला क्षेत्राधिकार अंर्तगत ग्राम भेजीनारा में रमेश यादव पिता रामायण यादव नामक व्यक्ति रहता है। जिसके द्वारा विगत कुछ दिनों पहले भेजीनारा में वन विभाग की भूमि के काफी बड़े भू भाग पर JCB के माध्यम से खोदाई कर खेत बनाया गया है और काफी बड़े पैमाने पर वृक्षों को उखाड़ा भी गया है। मौके पर पहुंच कर हमारी टीम ने रमेश यादव और JCB के मालिक राजेश साहू से पूछने पर इनके द्वारा बताया गया कि कटघोरा वन मंडला अधिकारी के मौखिक आदेशानुसार JCB मशीन के माध्यम से वृक्षों को उखाड़ा जा रहा है और खेत का निर्माण किया जा रहा है।
उपरोक्त अनुसार कटघोरा वन विभाग और रमेश यादव के सांठ गाँठ से वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण किया जा रहा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




