माखनपुर (पाली ब्लॉक), छत्तीसगढ़।
ग्राम पंचायत माखनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव से मनाया गया। इस पावन अवसर पर स्थानीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को जीवंत प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शाया। कार्यक्रम में बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, मटकी फोड़ प्रतियोगिता और भजन संध्या जैसे आयोजन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।
विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और परंपराओं को आगे बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। इस आयोजन की ग्रामवासियों और अतिथियों ने खुले दिल से सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण भी होता है।
कार्यक्रम के अंत में एस एन इंडिया न्यूज के माखनपुर संवाददाता तथा एस एन इंडिया न्यूज परिवार की ओर से देशवासियों, ग्रामवासियों और सभी बच्चों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
— एस एन इंडिया न्यूज, माखनपुर (पाली ब्लॉक), छ
त्तीसगढ़




