रिपोर्टर प्रदीप राव कोरबा, 17 सितंबर 2025: लगातार बढ़ती बारिश और पानी की भारी आवक को देखते हुए आज मंगलवार सुबह मिनीमाता बांगो बांध के तीन गेट खोले गए। सुबह 9:10 बजे बांध का जलस्तर 358.29 मीटर पर पहुंच गया, जबकि जलभराव प्रतिशत 91.83% दर्ज किया गया। इस समय बांध में 59,106 क्यूसेक पानी की तेज आवक हो रही थी, जो बांध की क्षमता पर भारी दबाव डाल रही थी।
मुख्य अभियंता बिलासपुर एवं अधीक्षण अभियंता कोरबा से विस्तृत चर्चा व अनुमोदन के पश्चात, आपातकालीन स्थिति को ध्यान में रखते हुए तीन गेट खोलने का निर्णय लिया गया। इससे बाढ़ के पानी को नियंत्रित करने में मदद मिली ताकि downstream क्षेत्र में संभावित तबाही से बचा जा सके।
प्रशासन ने स्थानीय लोगों को सतर्क रहने और जलस्तर पर नजर बनाए रखने की अपील की है। साथ ही, प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं।
👉 अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार निगरानी जारी रहेगी और आवश्यकतानुसार और भी गेट खोले जा सकते हैं।
अधिक अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें





















