कोरबा जिले के ग्राम पंचायत तिलकेजा के कलमीभाठा में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। यहां एक घर में कथित तौर पर गुपचुप तरीके से प्रार्थना का आयोजन चल रहा था, जिसका ग्रामीणों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह केवल धार्मिक प्रार्थना नहीं, बल्कि धर्मांतरण का खेल था। उनका कहना है कि यह गतिविधि लंबे समय से चल रही थी और ग्रामीणों के कई बार मना करने के बावजूद जारी थी।
यह घटना गांव के संतोष श्रीवास नामक पास्टर के घर पर हुई। आरोप है कि संतोष श्रीवास बार-बार लोगों को अपने घर पर एकत्रित कर कथित धर्मांतरण की गतिविधियों में शामिल थे।


