रायगढ़। शहर के प्रतिष्ठित होटल ट्रिनिटी की सातवीं मंजिल पर संचालित सनराइज स्पा में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया।
CSP मयंक मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और साइबर टीम ने संयुक्त छापेमारी की। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी।
रेड में क्या मिला?
स्पा के अलग-अलग कमरों से तीन महिलाएं बरामद
कमरों में आपत्तिजनक गतिविधियों के संकेत
रिसेप्शन व कमरों से आपत्तिजनक सामग्री जब्त
ग्राहकों को “स्पा सर्विस” के नाम पर लड़कियां उपलब्ध कराने की पुष्टि
गिरफ्तार आरोपी
विनयकांत बरगट – स्पा संचालक
देवेंद्र सिंह – होटल मैनेजर
दोनों के खिलाफ पीटा एक्ट (PITA Act) की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
(धारा 3 – वेश्यालय चलाना, धारा 4 – आय पर निर्भर रहना, धारा 5 – देह व्यापार के लिए प्रलोभन/व्यवस्था, धारा 7 – सार्वजनिक स्थान के पास वेश्यावृत्ति)
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




















