छत्तीसगढ़ में :- फर्जी IAS गिरफ्तार, बेमेतरा जिले में ठगी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है यहाँ देवकर पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो खुद को बेमेतरा का कलेक्टर (IAS) बताकर लोगों को अपना शिकार बना रहा था ताज्जुब की बात यह है कि यह फर्जी IAS पिछले एक साल से देवकर में किराए के मकान में रह रहा था और किसी को भनक तक नहीं लगने दी
आरोपी रोहित कुमार सिंह (मूल निवासी: उत्तर प्रदेश शिक्षा आरोपी मात्र 10वीं पास है मोडस ऑपरेंडी: खुद को बेमेतरा कलेक्टर बताकर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी बरामदगी आरोपी के पास से छत्तीसगढ़ शासन लिखा हुआ ‘मोमेंटो’ (स्मृति चिन्ह) जब्त किया गया है
पूरा मामला और पुलिस कार्रवाई देवकर चौकी प्रभारी अलील चंद के अनुसार,मामले का खुलासा तब हुआ जब सिंघनपुरी निवासी जयपाल राजपूत ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई आरोपी रोहित सिंह ने जयपाल और अन्य लोगों को कलेक्टर होने का झांसा दिया और नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपयों की मांग की आरोपी ने अब तक तीन लोगों से करीब 2,62,500 रुपये की ठगी की है वह पिछले 6 महीनों से जिले में अपना जाल फैलाकर कई लोगों को झांसे में ले चुका था फर्जी कलेक्टर की सूचना मिलते ही पूरे प्रशासनिक अमले और जिले में हड़कंप मच गया कानूनी कार्रवाई पुलिस ने आरोपी रोहित सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 319 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से विवेचना कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ठगी के इस खेल में उसके साथ और कौन-कौन शामिल था























