मंगलवार शाम पेंड्रा में हवाओं और गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। मौसम में अचानक हुए बदलाव के चलते गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की आशंका जताई थी, जो सही साबित हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट के संकेत हैं और क्षेत्र में एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौटने के आसार बन गए हैं।
देखिए बारिश की ये तस्वीरें-



वहीं छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क (ड्राई) बना हुआ है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रायपुर और जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ।
रायपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है। दिन के समय हवा की गति बेहद कम रही और आसमान पूरी तरह साफ रहा। सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है।




















