गेवरा खदान में कोयला लोडिंग के दौरान ट्रेलर चालक की मौत हादसे की वजह जान कर चौकने वाली बात कोयला लोडिंग कर कांटा लाइन में खड़े कर ट्रेलर चालक नीचे उतर गया था और कोयला २००, केजी कम हो गया उसी को नीचे से फेक कर अपनी गाड़ी में डाल रहा था उसी दौरान गाड़ी लुढ़कने लगा लुढ़कते देख कर ट्रेलर चालक दौड़ कर दरवाजा खोला और हाथ से ब्रेक लगाने की कोशिश की लेकिन असफल रहा और तब तक सामने खड़ी ट्रेलर से टक्कर हो गई और दरवाजे में चिपक कर मौत हो गई जानकारी के अनुसार ट्रेलर चालक चटवाभौंना निवासी लक्ष्मण सिंह के रूप में हुई है जो की ट्रक क्रमांक cg १२,bg ४४८९, को च।लन कर रहा था कुछ ड्राइवरों का कहना है कि इस ट्रक की हैंड ब्रेक काम नहीं कर रहा था और ट्रक मालिक को कई बार ट्रेलर चालक लक्ष्मण सिंह द्वारा अवगत कराया गया था लेकिन मोटर मालिक द्वारा मेंटनेंस नहीं कराया गया इस प्रकार की मोटर मालिक की लापरवाही सामने आई है आगे की कार्यवाही दीपका पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और ट्रेलर वाहन को जप्त कर ट्रेलर चालक लक्ष्मण सिंह को
पोस्टमार्टम करने पश्चात परिजनों को सुपुर्द कर दिया है अब देखना यह होगा कि मोटर मालिक के ऊपर कार्यवाही होती है की नहीं और पीड़ित परिवार को सहायता राशि मिलती है की नहीं पीड़ित परिवार का कहना है कि जब भी लक्षण सिंह घर आया करता था चाहे लोड गाड़ी हो या खाली गाड़ी हो उसका मालिक बार बार फोन कर परेशान करता था कहीं लोड गाड़ी हो तो खाली करने जाने के लिए परेशान करता था खाली गाड़ी हो तो लोडिंग करने आने के लिए परस।न किया करता था इस वजह से नीद भी पूर्ण नहीं हो पाती थी और लक्षण सिंह द्वारा गाड़ी की मेंटनेंस की बात होती थी तब इस चक्कर उस चक्कर बनवाने की बात कर टाल मटोल करता था आज बड़ी दुर्घटना का शिकार आखिर कार हो ही गया इसकी जिम्मेदारी सीधा मोटर मालिक की लापरवाही उजागर होती है लक्ष्मण सिंह की मौत सुन कर परिवार में मातम छा गया वहीं गांव में भी शोक की लहर है




















