कोरबा | जिले की पुलिस ने सायबर सेल के सहयोग से ओरिएंटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग व पीडब्ल्यूडी स्कूल रामपुर में साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। ठगबाजों के झांसे में नहीं आने और साइबर ठगी से बचने जागरूक किया। अनजान कॉल से बैंक अधिकारी या अन्य अधिकारी बनकर गोपनीय नंबर पूछने पर किसी को नहीं दें। कभी भी बैंक अपने ग्राहकों के गोपनीय नंबर की जानकारी नहीं लेती है, इसलिए सावधान व सतर्क रहकर डिजिटल उपकरणों का उपयोग करें। ठगबाज लोगों की गाढ़ी कमाई को चूना लगाने नए-नए पैंतरे अपनाते हैं।
साइबर जागरूकता कार्यशाला में छात्रों को सावधान रहकर साइबर ठगी से बचने अंजान कॉल पर गोपनीय जानकारी नहीं देने जागरूक किया। साइबर अपराधों के रोकथाम के लिए भी जागरूक कर सावधानी पूर्वक सोशल मीडिया का उपयोग करने की सलाह दी। मोबाइल बैंकिंग फ्रॉड से बचने और डिजिटल अरेस्ट, फर्जी एपीके फिशिंग ई-मेल मैसेज के संबंध में जानकारी देकर सतर्क किया। सजग कोरबा अभियान के तहत पुलिस ने कार्यशाला का आयोजन किया। इसे सफल बनाने में पुलिस टीम से विकेश्वर प्रताप सिंह, रवि कुमार चौबे, प्रतिभा राय का सहयोग मिला।


