कोरबा। SN इंडिया न्यूज। शहर के गुरुघासीदास चौक पर देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे पंजाब होटल के सामने एक कार और मोटरसाइकिल आपस में भिड़ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार अपनी ओर से गुजर रहा था, तभी अचानक कार चालक ने गाड़ी का ड्राइवर साइड दरवाजा खोल दिया। इसी दौरान बाइक दरवाजे से टकरा गई और सवार गिर पड़ा। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि कार चालक और बाइक सवार दोनों ही नशे की हालत में थे। घटना के बाद दोनों एक-दूसरे पर गलती का आरोप लगाते रहे। मामला बढ़ने पर यह विवाद मानिकपुर चौकी तक पहुंच गया।


