कोरबा, 16 अक्टूबर। नगर पालिक निगम कोरबा में दीपावली और छठ पूजा को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए आयुक्त आशुतोष पांडेय ने आदेश जारी किया।
आदेश के अनुसार, समस्त जोन कमिश्नर और उप प्रभारियों को पार्किंग, अस्थायी फुटकर व्यापारियों के लिए स्थल चिन्हांकित करना, छठ घाट की साफ-सफाई, पानी और लाइट व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।
इस काम के लिए नीरज कौशिक, उपायुक्त नोडल अधिकारी होंगे और सभी प्रभारी अधिकारी प्रतिदिन पालन प्रतिवेदन विनय मिश्रा, अपर आयुक्त को सौंपेंगे। आदेश तत्काल प्रभावी होगा।



