कोरबा। जिले के उरगा स्थित खनिज जांच नाका में वाहन चालकों से ₹20 वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। इस नाके में पदस्थ कर्मचारियों द्वारा बिना किसी विधिक आदेश या विभागीय अनुमति के हर गुजरने वाले वाहन से ₹20 चार्ज लिए जाने का वीडियो सामने आया है
देखा जा सकता है कि नाके पर किसी प्रकार की खनिज जांच या वाहन का तौल (कांटा) नहीं किया जाता। कांटा स्थल पर पहले से ही एक ट्रेलर खड़ा रहता है और आने-जाने वाले चालक सड़क किनारे अपने वाहन रोककर कुछ कागजात दिखाते हैं। इसके बाद ₹20 नकद देने के बाद उन्हें आगे जाने की अनुमति मिल जाती है।
जब इस विषय में कोरबा जिले के खनिज निरीक्षक से जानकारी ली गई तो उन्होंने साफ कहा कि “ऐसा कोई प्रावधान विभाग में नहीं है कि जांच नाका में वाहन चालकों से ₹20 वसूला जाए।”
खनिज विभाग की भूमिका इस पूरे मामले में सवालों के घेरे में है। यदि वसूली विभाग की जानकारी में नहीं की जा रही है, तो यह अवैध लेनदेन माना जाएगा।
गौरतलब है कि क्षेत्र में भैंसामुडा़, तरदा, कटबितला, चिचोली (सतीगुडी़) जैसे तमाम रेत घाटों से अवैध रेत का परिवहन हो रहा है।
इस अवैध रेत परिवहन को रोकने खनिज विभाग को शायद कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। इसीलिए इस पर लगाम नहीं कस पा रहे हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


