पुरुषोत्तम साहू की रिपोर्ट
जिले में हो रही लगातार रेत की चोरी जिस पर विभाग कार्रवाई करने से असमर्थ जहां तमाम सरकारी अधिकारियों के कार्यालय है उसी जगह से रेत की परिवहन की जा रही है लेकिन अधिकारी खामोश कहा जा सकता है कि विभाग की संलिप्तता से चल रहा यह कारोबार
जिस पर ना तो यातायात विभाग और ना ही संबंधित खनिज विभाग इनकी संज्ञान ले रही है जहां लगातार अवैध रेत में संलिप्त वाहन चालकों के पास लाइसेंस नहीं होते और ना ही किसी वाहन में नंबर दर्ज होते हैं
तो सवाल यह उठता है की
यातायात विभाग इन्हें संरक्षण दे रहा है क्या और नहीं तो बिना लाइसेंस के ट्रैक्टर चालकों पर कार्यवाही क्यों नहीं होती
जहां कोरबा शहर के बीचो-बीच इस कदर से रेत का अवैध कारोबार चल रहा है जहां यातायात विभाग हर चौक चौराहा पर अपनी पैनी नजर बने रहती है वहां से ऐसे वाहनों का निकलना यातायात विभाग पर सवाल खड़े करते हैं
वही खनिज की आला अधिकारीयों नजर क्यों नहीं पड़ती जिससे यह कहा जा सकता है कि खनिज विभाग के अधिकारियों की संलिफ्ततथा की बू आ रही है
जिम्मेदार विभाग अगर इसे मुंह मोड़ ले तो ऐसे रेत माफिया की हौसले इतने बुलंद हो जाएंगे की ना ही इन्हें शासन प्रशासन का खौफ रहेगा और ना ही कोई कार्यवाही की भय
तो चाहिए शासन को की इन पर कड़ी कार्यवाही और वहां जपती की कार्यवाही करने की आवश्यकता है जिससे
शासन प्रशासन को हो रही लगातार क्षती से बचा जा सकता है


