दोंदरो पंचायत के अधीनस्थ संगम नगर के जानताओं ने सरपंच सचिव व जनपद सदस्य के ऊपर लगाया आरोप कहा कि पिछले 20 वर्षों से श्री बंधन सिंह कंवर सरपंच के रूप में या सरपंच पति के रूप में दोनों पंचायत के अंतर्गत सरपंच रहे लेकिन आज तक ना तो सड़क बनी और ना ही पुल पुलिया नल जल मूलभूत सुविधाओं का कोई भी लाभ वार्ड क्रमांक 20 की जनता को नहीं मिला जिससे दुखी जनता ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सरपंच तो यह भी कह देते हैं की तुम लोगों ने वोट नहीं दिया है तो इस वार्ड में कार्य नहीं होगा और वहां सड़क के नाम पर केवल उबढ खाबड़ सड़क ही मिला है जहां तमाम रेत माफियाओं के ट्रैक्टर चला करते हैं स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि सरपंच सचिव से सवाल पूछने पर जवाब पूर्व जनपद सदस्य कौशल प्रसाद पटेल के द्वारा दिया जाता है जिससे पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है
वही दूसरी ओर यह भी कहा गया कि गौठान का कार्य और गौठान का क्षेत्र में जो भी कार्य किए गया हैं वह भी बेवजह के खर्च हैं तो जहां शासन की योजनाओं का दुरुपयोग हो रहा है की गौठान में लगाए गए सोलर पैनल बोरवेल्स तालाब कोई आज उपयोगी नहीं है तो ऐसे खर्चे का क्या ही मतलब जिसका कोई उपयोग नहीं कोई लाभ नहीं गौठान में आज एक भी गाय नहीं फिर भी आज काम जारी है कुछ ना कुछ कार्य चल ही रहा है तो यह जांच का विषय है और शासन इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है इन वार्ड वासियों की फरियाद और गौठान में हो रहे शासन के पैसों का दुरुपयोग जिससे ग्राम वासियों को लाभ मिल सके ऐसा काम ही क्यों कराया जाए और जहां सड़क नहीं होने से ना तो एंबुलेंस आप आती है और ना ही वहां रहने वाले लोगों को हो रही परेशानी इससे छुटकारा मिल पा रहा है तो सरपंच महोदय इस ओर ध्यान दें और इन वार्ड वासियों की बात को सुनकर उन्हें एक बेहतर सड़क महिया कर दे जिससे ग्रामवासी अपने एक बेहतर सड़क से आना-जाना कर सकें और सरकारी योजनाओं का लाभ ले सके


