SN india news की रिपोर्ट
कोरबा शहर के डीडीएम रोड पर स्ट्रीट लाइट लंबे समय से खराब है अंधेरा होने के कारण मार्ग पर रात में बदमाश सक्रिय रहते है जिसकी वजह से शहर के लोग भयभीत है।
बदमाशों ने बुधवार रात दुकान से घर लौट रहे एक व्यापारी का रास्ता रोककर लूट की कोशिश की गई।
सिविल लाइन थाना और अंतर्गत सीएसईबी चौक क्षेत्र में आनेवाले डीडीएम रोड पर श्वेता नर्सिंग होम से लेकर आगे रामदरबार तक कई वर्षो से स्ट्रीट लाइट खराब है क्षेत्र वासियों की लगातार शिकायत और शहर सरकार बदलने के बाद भी डीडीएम रोड में स्ट्रीट लाईट का सुधार नहीं हो सका इस वजह से पूरी डीडीएम रोड पर शाम के बाद अंधेरा छा जाता है वही बदमाश वह असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते है बुधवार के रात करीब 11.30 बजे मार्ग पर अंधेरा होने का फायदा उठाते हुए पांच छह बदमाश युवकों ने दुकान बंद करके घर लौट रहे एक व्यापारी को कावेरी रेस्टोरेंट के पास रोक लिया. वे मोबाइल वा रकम लूटने की कोशिश करने लगे तो व्यापारी वहां से किसी तरह घर की और भागा इस दौरान बदमाशों ने उसे विवेकानगर मार्ग तक दौड़ाया
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

