कोरबा जिले के छातापाठ सजापानी एवं जामपानी क्षेत्र में एक जंगली हाथी के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम ने हाथी की मौजूदगी की पुष्टि की है, जिसके बाद गांव में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
वन विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे रात के समय घरों से बाहर न निकलें, खेतों की ओर अकेले न जाएं और किसी भी स्थिति में हाथी को भगाने या उकसाने की कोशिश न करें। हाथी गांव के बाहरी हिस्सों और जंगल की सीमा पर घूमते हुए देखा गया है।
गांव में लगातार मुनादी कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। विभाग की टीमें क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए हैं और हाथी को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर वापस ले जाने की कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों से कहा गया है कि यदि हाथी किसी घर या खेत के पास दिखाई दे, तो तत्काल सूचना वन विभाग को दें।
हाथी के आने से ग्रामीणों में डर तो है, लेकिन सावधानी और जागरूकता से स्थिति को संभालने की कोशिश की जा रही है जितेंद्र दास कि रिपोर्ट



