भैंसमा चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। रजिस्ट्री का दर बढ़ाए जाने को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर आम जनता को आर्थिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया। विरोध स्वरूप कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और रजिस्ट्री दर में की गई वृद्धि को जनता के हितों के विपरीत बताया। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि सरकार लगातार महंगाई और शुल्क वृद्धि के जरिए आम लोगों की कमर तोड़ रही है।
कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि रजिस्ट्री दर में वृद्धि वापस नहीं ली गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।SN इंडिया न्यूज कि जितेंद्र दास कि खबर


