डूमर कछार। विकासखंड स्तर पर आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से 24 दिसंबर 2025 को ग्राम पंचायत डूमर कछार में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में परित्राण आकर के विधायक सिंह मरकाम, विधायक प्रतिनिधि भैया कुलदीप मरकाम, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान ग्रामीणों ने अपनी राजस्व, आवास, बिजली, पानी, राशन कार्ड, पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। मौके पर ही कई आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया, जबकि शेष मामलों के लिए संबंधित विभागों को समय-सीमा में समाधान के निर्देश दिए गए।



