कोरबा: स्वर्गीय बिसाहूदास महंत मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के वर्ष 2026 के वार्षिक कैलेंडर का गरिमामय विमोचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्था प्रमुख डीन डॉ. के.के. सहारे और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. गोपाल कंवर उपस्थित रहे।
विमोचन के अवसर पर डीन डॉ. सहारे ने कर्मचारी संघ के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान जिला चिकित्सालय के कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से मनीष सिंह, शांता मित्रा, नरेंद्र कंवर, उपासना सिंह, सोहन कुर्रे, राजेश कंवर, सुशील मोरी, भोज कुमारी, राधेश्याम कश्यप, अशोक लखेरा और योगेश थवाइत सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में संघ के पदाधिकारियों ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


