कोरबा जिले के ग्राम पंचायत तिलकेजा के जाला मोहल्ले में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ की लोकपरंपरा के अनुरूप गौरा-गौरी पर्व का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। पर्व के अवसर पर भगवान शिव एवं माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा गांव की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
आयोजन के दौरान छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कर्मा बाजा के साथ लोकनृत्य की प्रस्तुति दी गई। ढोल-मांदर और कर्मा बाजा की थाप पर ग्रामीणों ने पारंपरिक नृत्य किया, जिससे पूरे मोहल्ले में उत्साह का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम में जनपद सदस्य किशन कोसले उपस्थिति रहें। उन्होंने गौरा-गौरी पर्व को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान बताते हुए ग्रामीणों को पर्व की शुभकामनाएं दीं और ऐसी परंपराओं को संरक्षित रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम के समापन पर विधिविधान से गौरा-गौरी का विसर्जन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं एवं युवा शामिल हुए, जिससे सामाजिक एकता और लोकसंस्कृति की झलक देखने को मिली


