मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि कि वह जांजगीर में अपनी लड़की के साथ रहती है की दिनांक 16.01.2026 को प्रार्थीया अपने निजी काम से जांजगीर मार्केट गई हुई थी इसकी लड़की घर पर अकेली थी उसी दौरान मोहनलाल राठौड़ अपने एक अन्य दोस्त अमित यादव के साथ प्रार्थीया के घर जाकर शराब पीने के लिए लगातार पैसे की मांग कर रहा था उसकी लड़की के द्वारा मना करने पर गाली- गलौज कर रहा था जिसे आसपास के लोगों के द्वारा समझा कर मौके से भगाया गया कुछ देर बाद पुनः दोनों आरोपी दोपहर करीबन 1:00 बजे पीड़िता के घर के पास आकर घर को जलाने की नीयत से अपने साथ एक पानी बोतल में पेट्रोल लेकर आये और पेट्रोल को छिड़क कर घर पर आग लगा दिए जिससे पीड़िता का दरवाजा पूरी तरह जल गया जिसे आसपास के लोगों के द्वारा बुझाया गया तथा बार-बार मना करने के बावजूद भी दोनों आरोपियों के द्वारा पीड़िता के जले हुए दरवाजे को तोड़कर जबरन घर के अंदर घुस पर तोड़फोड़ कर गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी दिया गया पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में दोनों आरोपियों के विरुद्ध तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना तत्काल जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, CSP कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे को दिया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए आदेश के पालन में तत्काल एक टीम तैयार कर आरोपियों के सकुनत की ओर रवाना किया गया जो दोनों आरोपी घर से फरार मिले जिसे घेराबंदी कर अलग अलग स्थानों से पकड़ा गया जिससे घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों के द्वारा पीड़िता एवं उसकी लड़की के साथ शराब पीने के लिए पैसे मांगने तथा नहीं मिलने पर गाली-गलौज कर घर पर आग लगाने की घटना कारित करना स्वीकार किया दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, उप निरीक्षक कमल दास बनर्जी, सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, आरक्षक शंकर राजपूत का विशेष योगदान रहा

