कोरबा
ज़िला कांग्रेस कमेटी ने खाद्य अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर बीपीएल हितग्राही परिवारों को राशन वितरण में गड़बड़ी और एक ही संचालक के द्वारा कई दुकान चलाने लेकर आरोप लगाया है । इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया है । कांग्रेसियों का आरोप है कि शासकीय ऊचित मूल्य की दुकानों में राशन वितरण को लेकर गंभीर अनियमितता बढ़ती जा रही है । खाद विभाग के लापरवाही के कारण आम जानता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । फ़रवरी माह पार होगया लेकिन फ़रवरी माह का राशन सामग्री हितग्राहियो को अबतक नहीं मिला है । ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि ऐसे कई संचालक है जो एक से अधिक सरकारी राशन दुकानों का संचालन कर रहे हैं ।इस कारण भी हितग्राहियो को परेशान होना पड़ रहा है । कई संचालक एक बार में पूरा राशन नहीं देते और बार बार बुलाकर हितग्राहियो को परेशान करते हैं । पहले खाद्य सामग्री आबंटन की जानकारी प्रत्येक वार्डवासियो को मिल जाया करता था जिसे वर्तमान में बंद कर दिया गया है । माँग पत्र के माध्यम से कहा की राशन दुकानों को समय सारणी के अनुसार खोला जाये तथा एक बार में ही पूरा राशन प्रदान किया जाए । फ़रवरी माह का राशन मार्च माह में एक साथ दोनों माह का राशन प्रदान किया जावे । तथा पूर्व की भांति राशन आबंटन की जानकारी सार्वजनिक किया जाये ।
ज्ञापन सौंपने के दौरान ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद मुकेश राठौड़ नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू उप नेता प्रतिपक्ष गोपाल कुर्रे पार्षद रवि सिंह चंदेल कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष पालू राम साहू पार्षद तामेश अग्रवाल सहित कांग्रेस के पर अधिकारी उपस्थित थे ।
SN इंडिया न्यूज़ की रिपोर्ट





















